हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा
18 झांकियां के साथ निकली शोभायात्रा
उदयपुर 1 अप्रैल 2026। बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय, टाऊन हाॅल लिंक रोड से भव्य शोभायात्रा 18 झांकियां के साथ प्रारंभ हुई।
सर्वप्रथम संतों महंतों के सानिध्य में महंत नारायण दास वैष्णव, श्याम बाबा, संरक्षक डाॅक्टर प्रदीप कुमावत, प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, गादीपति हेमंत जोशी, सुशील चित्तौड़ा ने श्री हनुमान चालीसा से राम दरबार, श्री ठाकुर जी ,श्री सगस जी बावजी भेरुजीसिंह जी की आरती के साथ शोभा यात्रा को ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर विधायक ताराचंद जैन, अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रेम सिंह शक्तावत, रविकांत त्रिपाठी, दिनेश मकवाना ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा बजरंग सेना मेवाड़ कार्यालय प्रारंभ होकर मच्छी कट ,बापू बाजार, अस्थल मंदिर, धानमंडी, संतोषी माता मंदिर, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हाथीपोल होते हुए पुनः बजरंग मेवाड़ कार्यालय पर संपन्न हुई, जहां पर भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप, कल्लाजी बावजी, बेटी बचाओ, ओम बन्ना, एकलिंग नाथ, ठाकुर जी सहित प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी महाराज के साथ भगवान झूलेलाल का आकर्षण झांकी का मिलन होता हुआ दिखाई दिया ।
शोभायात्रा में मातृशक्ति, बालिकाएं, नाचते गाते हुए चल रहे थे, बजरंगी अपनी मस्ती की धुन में गा रहे थे, जिनका पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन हुआ।
इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंगी करणवीर सिंह, सुनील कालरा, हेमंत सालवी एडवोकेट निर्मल पंडित, मदन सालवी, गोविंद चैहान, दीपक मेनारिया, जितेंद्र जैन, शिव सिंह, ऋषभ सिंह, सुरेश चैहान, गर्वित सिंह सिसोदिया, देवेंद्र सिंह पंवार, जयेश माली, लक्ष्यराज सिंह, परिख्ज्ञित सिंह, धनंजय सिंह, रुद्रप्रताप आदि के साथ प्रमुख संगठन विश्व हिंदू परिषद, श्री राम बजरंग दल, शिवसेना, शिव दल, श्री राम सेना, श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति ट्रस्ट, हिंदू जागरण मंच, धर्मोत्सव समिति, धर्म जागरण विभाग, हिंदू महासेना टाइगर फोर्स, महाराणा प्रताप सेना, अजब सेवा संस्थान, विप्र फाउंडेशन ,मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, विप्र सेना, एकलिंग सेना, सिंधु सेवा बिग्रेड, मेवाड़ राजपूत महासभा आदि प्रमुख संगठन के पदाधिकारी शोभा यात्रा में भाग लिया।
#Udaipur #Rajasthan #HanumanJanmotsav #HanumanJayanti #BajrangSena #Mewar #UdaipurNews #ReligiousEvent #Shobhayatra #FestivalOfFaith #IncredibleIndia #LocalNews #HinduFestival #JaiShreeRam #BajrangBali
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
