ICAI उदयपुर द्वारा CA एथलेटिक मीट का आयोजन
उदयपुर 20 जनवरी 2026। ICAI उदयपुर द्वारा 18 जनवरी 2026 को एम.बी. कॉलेज ग्राउंड पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए एक दिवसीय एथलेटिक मीट का सफल आयोजन किया गया। उदयपुर शाखा अध्यक्ष CA राहुल माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सदस्यों में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में लगभग 70 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा उपाध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 2000 मीटर रेस, 1000 मीटर ब्रिस्क वॉक तथा टीम रिले रेस सहित विभिन्न स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। पुरुष एवं महिला सदस्यों ने खेल भावना के साथ सहभागिता कर आयोजन को जीवंत बनाया।

कोषाध्यक्ष CA सौरभ गोलछा एवं CA अरुणा गेलड़ा (सदस्य) ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि पेशेवर जीवन में संतुलन एवं ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समन्वय सीए वात्सल्य सोनी, CA सुरेन मेनारिया एवं CA रिद्धि जैन द्वारा किया गया। अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह सदस्य रहे विजेता
1000 मीटर ब्रिस्क वॉक-CA तरुण जैन, 2000 मीटर दौड़-CA साहिल जोस, 100 मीटर महिला-CA कृतिका मेहता, 50 मीटर सीनियर महिला-CA अरुणा गेलड़ा, रिले रेस- CA राजेश सुराणा टीम, 100 मीटर पुरुष-CA साहिल जोस, 100 मीटर सीनियर पुरुष-CA कमलेश मुरोतिया, 400 मीटर पुरुष-CA सुरेन मेनारिया, 50 मीटर सीनियर पुरुष-CA मुकेश गुप्ता। साथ ही इस आयोजन के अंतर्गत सीकासा के विद्यार्थियों के लिए छात्र दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

#ICAIUdaipur #CAAthleticMeet #CharteredAccountants #UdaipurNews #RajasthanNews #ICAIEvents #CASports #CAFitness #UdaipurRajasthan #SICASA #ICAIUdaipurBranch