“आइडियाथॉन” बाय TiE उदयपुर

इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
 | 
Ideothoin by TiE

उदयपुर 20 जनवरी 2025। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना, नवाचारी व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करना और स्टार्टअप पिचिंग कौशल में सुधार करने के उद्देश्य से टाई संस्था द्वारा “आइडियाथॉन” नामक कार्यक्रम का लिटिल इटली, उदयपुर में आयोजन किया गया।  

टाई उदयपुर के अधक्ष संदीप बापना ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्कूल व कॉलेज दो श्रेणियों में अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि इनोवेशन एज्यूकेशन,नेटवर्किंग,मेन्टोरशिप व फंडिग उद्देश्यों पर आधारित इस नॉन प्रोफिट संस्था टाई ने आज कॉलेज श्रेणी में प्रथम स्थान पर विज़न विजिल गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज,द्वितीय स्थान पर नेचर नेक्सस कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग,तृतीय स्थान पर सस्टेन इनोवेटर्स कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग को, स्कूल श्रेणी में प्रथम स्थान पर रॉकवुड्स इन्टरनेशनल स्कूल के बियोन्ड बेरियर्स, द्वितीय स्थान पर नीरजा मोदी स्कूल के एग्रीगार्ड को, तृतीय स्थान पर रॉकवुड्स इन्टरनेशनल स्कूल द जप्पा स्टोर को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मूल्यांकन जूरी सदस्यों के रूप में उदयपुर के उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने किया। स्कूल श्रेणी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, अद्वैया सॉल्यूशंस और टाई वूमेन उदयपुर की रुचिका गोधा ने चैप्टर लीड किया। इसके अलावा क्वालिटी मार्बल एक्सपोर्ट्स की हसीना चक्कीवाला, एडवेंट एज एजुकेशन फाउंडेशन के सीएओ आदित्य शाह, चीफ ऑफ ग्रोथ, स्टडीबेस के सौरभ व्यास, कॉलेज श्रेणी में मनीष गोधा सीईओ और फाउंडर अद्वैया,असीम बोलिया डायरेक्टर हे कंक्रीट, विशाल सेठी फाउंडर, क्लोफेंड.कॉम, डॉ. सचिन गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी थे।

शिक्षण संस्थान और स्टार्टअप्स का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन- स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने अपने स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए, जिनमें बियोन्ड बेरियर्स,इ जप्पा स्टोर्स,बिज़न विजल,सस्टेन इनोवेटर्स, नेचर न्यूस स्क्वाड जैसी नवाचारी विचार शामिल थे।

टाईकोन-2025 की घोषणा करते हुए बापना ने बताया कि यह महत्वपूर्ण आयोजन आगामी 6-7 मार्च, 2025 को रेडिसन ब्लू में उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। बापना ने बताया कि टाईकोन-2025 की मुख्य विशेषताओं में नेटवर्किंग में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, निवेशकों और उद्यमियों के साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर होगा। पिच सेशंस में अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का मंच होगा।मास्टर क्लास-बिजनेस ग्रोथ और इनोवेशन पर उद्योग के अग्रणी व्यक्तियों से सीखने का मौका मिलेगा। पैनल डिस्कशन में उद्योग की चुनौतियों और ट्रेंड्स पर गहन चर्चा होगी। फंडरेजिंग के अवसर में  निवेशकों और वेंचर कैपिटलिस्ट्स के साथ सीधा संवाद होगा।

कार्यक्रम संयोजक विकास श्रीमाली ने बताया कि टाई उदयपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को उनके व्यावसायिक सपनों को साकार करने में मदद करने का एक महत्वपूर्ण कदम है टाईकोन-2025 उद्यमियों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News