IIMM का राष्ट्रीय सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्डस श्रेष्ठम उदयपुर में 7 फरवरी को
उदयपुर 4 फ़रवरी 2026। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (IIMM) की उदयपुर शाखा की ओर से सिग्नेचर इवेंट के चौथे संस्करण के तहत सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्डस कार्यक्रम श्रेष्ठम का आयोजन 7 फरवरी को उदयपुर में आयोजित होगा। पहले तीन राज्य स्तरीय अवार्ड के बाद पहली बार यह अवार्ड कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा जिसमें संगठन व व्यक्तिगत स्तर पर 16 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट की उदयपुर शाखा की चेयरपर्सन प्रिया मोगरा ने बताया कि अवार्डस के लिए देश भर से करीब 300 आवेदन आए थे जिनमें से अंतिम चयन के बाद 16 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जा रहे हैं जिनमें उद्योग क्षेत्र श्रेणी अवार्ड संगठनों एवं टीम के लिए होगा।
यह अवार्ड लॉजिस्टिक्स सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, सर्विस सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, पब्लिक सेक्टर सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड के नाम से होंगे। इसी तरह सप्लाई चेन श्रेणी में व्यक्तिगत रुप से अवार्ड होंगे जो सप्लाई चेन स्ट्रेटेजी एवं डिज़ाइन अवॉर्ड, सस्टेनेबल सप्लाई चेन एवं रिसाइक्लिंग अवॉर्ड, सप्लाई चेन इनोवेशन अवॉर्ड ईएक्सआईएम सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवॉर्ड, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड, राइजिंग स्टार अवॉर्ड (उम्र 35 वर्ष तक) तथा वेयरहाउस इनिशिएटिव अवॉर्ड नाम से दिए जा रहे हैं। इनके अलावा प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड, क्लीन ट्रांसपोर्ट अवॉर्ड, लॉजिस्टिक्स अवॉर्ड व बेस्ट कस्टमर सर्विस अवॉर्ड है। राइजिंग स्टार अवॉर्ड युवाओं को आगे बढाने और उन्हें मोटिवेट करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
अवार्ड कमेटी के चेयरमेन डीसी झंवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद व रामे ग्रुप के फाउंडर अयोध्या रामी रेड्डी होंगे तथा विशिष्ठ अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा होंगे। कार्यक्रम में IIMM की कार्यकारिणी सदस्यों सहित करीब 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम कन्वीनर अनिल मिश्रा ने बताया कि सप्लाई चेन एक संतुलन का कार्य है। एक ओर गति और तत्परता और दूसरी ओर “लागत और स्थिरता। सप्लाई चेन उन रणनीतियों का पोर्टफोलियो है जो हर बार, हर शिपमेंट और हर मील पर मूल्य प्रदान करती है।
IIMM की उदयपुर शाखा सप्लाई चेन क्षेत्र में पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं, सेमिनारों और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। पिछले तीन वर्षों से हम सप्लाई चेन मैनेजमेंट के अंतर्गत परचेज़िंग प्रोक्योरमेंट क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानते आ रहे हैं। अब हम अपने दायरे को और विस्तृत कर रहे हैं ताकि पूरे देश से सप्लाई चेन मैनेजमेंट के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया जा सके।
पायरोटक के एमडी पीएस तलेसरा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन गुमनाम नायकों को पहचानना है जो पर्दे के पीछे रहकर सप्लाई चेन को सुचारू रूप से चलाते हैं। सााथ ही विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों में सहयोग और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देना है। सचिव पीपी भट्टाचार्य व कोषाध्यक्ष अनिल पारिख ने बताया कि अन्य अवॉर्ड्स केवल संगठनों को सम्मानित करते हैं, जबकि श्रेष्ठम अवॉईस व्यक्तियों और संगठनों दोनों को अवसर प्रदान करते हैं कि वे अपनी दक्षता, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्य को प्रदर्शित कर सकें।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
