इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय 134वें उर्स का आगाज 5 सितंबर से

बाद नमाज असर परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।

 | 
imrat rasool baba urs

उदयपुर 4 सितंबर 2024। शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा र.अ. के 134वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज कल बाद नमाज असर परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।

कमेटी के सदर हाजी सरवर खान व सेक्रेट्री शादाब खान ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 सितंबर 2024 गुरुवार को असर की नमाज के बाद परचम कुशाई के साथ होगा। सायं 5 बजे बाद चादर शरीफ का जुलूस दरगाह पर पहुंचेगा और अकीदतमंद लोग चादर व फुल पेश करेंगे। सायं 6 बजे लंगर तकसीम किया जाएगा व रात्रि 9 बजे बाद महफिले मिलाद का आयोजन किया जाएगा। 

महफिले मिलाद में स्थानीय मिलाद पार्टी व नातख्वां हजरात नातिया कलाम पेश करेंगे। उर्स का समापन 7 सितंबर 2024 को सायं 6.00 बजे मगरिब की नमाज से पहले कुल की फातिहा के साथ होगा।  

उर्स की तैयारी को लेकर कमेटी के नायब सदर मुबारिक खान, एडवोकेट तनवीर इकबाल, मोहम्मद शब्बीर, इमरान खान, मोहम्मद तौकीर रजा, मुबीन खान, अमजद खान, शराफत हुसैन सहित अन्य सदस्य सहयोग दे रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News