भारतीय नौसेना कार रैली को किया रवाना

भारतीय नौसेना के 33 कर्मिर्यो द्वारा संचालित 12 वाहनो वाली यह कार रैली मुम्बई स्थित नौसेना डॉकयार्ड के साहसिक कार्या और उसकी चिरस्थायी विरासत का जश्न मनाती है। 
 | 

उदयपुर 17 नवंबर 2025। पश्चिमी नौसेना कमान का आउटरीच कार्यक्रम के तहत निकाली गई कार रैली को रविवार सुबह फतहसागर की पाल से संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान प्रथम राज नेवल यूनिट के केडेट हाथों में तिरंगा थामे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट कमाण्डर शकील अहमद, क्षैत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त प्रशिक्षक एवं  खिलाडी उपस्थित रहे।

ज़िला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि भारतीय नौसेना के 33 कर्मिर्यो द्वारा संचालित 12 वाहनो वाली यह कार रैली मुम्बई स्थित नौसेना डॉकयार्ड के साहसिक कार्या और उसकी चिरस्थायी विरासत का जश्न मनाती है। 

कमांडर अनुज भल्ला के निर्देशन के चल रही इस रैली की शुरूआत 14 नवंबर से हुई तथा 21 दिनो में यह रैली मुम्बई से शिमला और वापस मुम्बई 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यात्रा का उद्देश्य नौसेना को राष्ट्र से जोडना और सेवा, लचीलेपन और गौरव की कहानियों को पूरे भारत के समुदायों तक पहुॅचाना है। स्कूलो और कॉलेजो में आउटरीच के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना और सशस्त्र बलों और समाज के बीच के बंधन को मजबूत करना है। 

इसी कड़ी में 15 नवंबर को विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 500 छात्रो के लिए उक्त आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसका उद्वेश्य उन्हें भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal