GITS में धूमधाम से मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस


GITS में धूमधाम से मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज की महिलाएं ना सिर्फ घर चलाती हैं बल्कि देश और दुनिया की तरक्की में अपना लोहा मनवा रही हैं

 
gits

उदयपुर 11 मार्च 2024। विश्वपटल पर महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने के लिए कि गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न आयोजन किये गये। जिसमें श्रीमति सरोजनी नायडू, कल्पना चावला, मेडम क्यूरी जैसी महान महिला विभूतियों को याद किया गया।

s

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। चाहे घर हो या ऑफिस सब जगह के माइक्रो मैनेजमेंट की जिम्मेदारी महिलाओं इन्टेलीजेंस कोशेंट पुरूषों से ज्यादा होती हैं। दुनिया जानती हैं कि महिलाओं में तनाव व पीडा सहने की शक्ति पुरूषों से कही ज्यादा होती हैं। महिलाएं सृजन की जननी हैं। आज की महिलाएं ना सिर्फ घर चलाती हैं बल्कि देश और दुनिया की तरक्की में अपना लोहा मनवा रही हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक स्थिति में सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के तौर पर कन्ज्यूमर प्रोटक्शन आर्गेेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाॅ. राजश्री गांधी ने महिलाओं की हर क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद की पहचान बनाने तथा सशक्तिकरण पर बल देकर गिट्स के छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. अंजली धाबाई द्वारा एवं संचालन छात्रा चार्वी बापना द्वारा किया गया।

वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने कहा कि गिट्स हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया। यह इसी सोच का परिणाम है कि पूरे भारत स्तर पर हुये महिला हैकाथाॅन में गिट्स की दो महिला शिक्षकों के आइडिया का चयन हुआ हैं। जिसके फलस्वरूप उनको आइडिया को इम्पीमेंट करने के लिए भारत सरकार द्वारा 15 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। अनुराधा माथुर सहित गिट्स परिवार की छात्राओं, महिला कर्मचारियों एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का आनन्द उठाया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal