20वाँ सालाना जश्न आमदे रसूल खांजीपीर में

अशरफ़ी नौजवान तन्ज़ीम, खांजीपीर का आयोजन 

 | 
khanjipeer

उदयपुर 2 सितंबर 2025। अशरफ़ी नौजवान तन्ज़ीम, खांजीपीर की जानिब से हर साल की तरह इस बार भी 20वाँ सालाना "जश्न आमदे रसूल ﷺ" बड़े ही अदब व एहतिराम से मनाया जाएगा।

इस मौके पर तन्ज़ीम के जिम्मेदारान ने बताया कि पूरा आलम-ए-इस्लाम हज़रत हुज़ूर ﷺ की 1500वीं सालगिरह की खुशियाँ मना रहा है। उसी सिलसिले में तन्ज़ीम की जानिब से यह प्रोग्राम रखा गया है।

मशहूर व मारूफ़ आलिमे दीन हज़रत ताजुस्सुन्नत अल्लामा तौसीफ़ रज़ा ख़ान साहब किबला बरेलवी मुबारक अपने बयान फरमाएँगे। इस मौके पर क़सीदे, नात, तक़रीरें और रोशनियों से सजी महफ़िलें होंगी।

मजकूरा बारगाहों से जियोलाल जी, हज़रत अल्लामा डॉ. आरिफ सीकी साहब (प्रतापगढ़) तशरीफ लाएँगे।
तारीख़: 2 सितंबर 2025, मंगल की रात इशा बाद
मकाम: नूरी चौक, खांजीपीर, उदयपुर