जश्न ए ख़्वाजा गरीब नवाज़ कहारवाड़ी में 15 फरवरी को

पोस्टर का विमोचन किया गया 

 | 
jashn e gariba nawaz

उदयपुर 7 फ़रवरी 2025। शहर के मोहल्ला कहारवाड़ी में 15 फ़रवरी को एक दिवसीय “जशन ए ख़्वाजा गरीब नवाज़” का आयोजन मौलाना रईसुल क़ादरी की सदारत में होने जा रहा है, जिसका पोस्टर विमोचन आज मोहल्ले की कमेटी एवं दीगर मोतबिरों की उपस्थिति में बाद नमाज ए जुमआ कहारवाड़ी मदरसे में हुआ। 

इस जश्न की ख़ास बात यह रहेगी के बड़े औलमा ए इकराम के प्रवचन के साथ ही इसमें एक धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चों और नौजवानों में दीनी एवं दुनियावी शिक्षा को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा। 

मीडिया कोऑर्डिनेटर इज़हार हुसैन ने बताया कि जश्न में भीलवाड़ा शहर ए काज़ी मोहम्मद अशरफ़ जीलानी, सैय्यद फाज़िल मियाँ, मौलाना रईसुल क़ादरी के साथ उदयपुर शहर के कई दीगर मौलाना एवं नात ख्वां मौजूद रहेंगे | 

इस मौक़े पर रियाज़ हुसैन, रियाज़ अहमद, मोहम्मद अयुब, शकील हुसैन, फ़िरोज़ खान, अतीक अज़हरी, शोएब हुसैन, मोहम्मद आवेश, आबिद हुसैन समेत कई लोग मौजूद रहे । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News