श्री राजपूत करणी सेना द्वारा न्यायाधिकार महासभा का आयोजन 23 सितंबर को


श्री राजपूत करणी सेना द्वारा न्यायाधिकार महासभा का आयोजन 23 सितंबर को

गांधी मैदान, उदयपुर में आयोजन होगा

 
shree rajput karni sena

उदयपुर 14 अगस्त 2023 । श्री राजपूत करणी सेना द्वारा न्यायाधिकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला (बालाथल) ने बताया की श्री राजपूत करणी सेना और समस्त राजपूत संगठन मेवाड़ के द्वारा 23 सितंबर 2023, शनिवार दोपहर 12:15 बजे, गांधी मैदान, उदयपुर में न्यायाधिकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। 

श्री राजपूत करणी सेना की सरकार से 17 सूत्रीय  मुख्य मांगे है। 

  1. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।
  2. क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
  3. टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को पंचायती राज में आरक्षण दिया जाए।
  4. राजस्थानी भाषा को राजभाषा की मान्यता दी जाए।
  5. ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण हेतु बोर्ड का गठन किया जाए। 
  6. EWS आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 14% तक किया जाए। पंचायती राज नगर निगम एवं नगर निकाय के चुनाव में भी लागू किया जाए व आयु सीमा में छूट दी जाए। 
  7. जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को बंद करके आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।
  8. एसटी/एससी एक्ट की जांच में प्रावधान मुकदमे की जांच कर गिरफ्तारी की जाए व निर्दोष पाए जाने पर जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज किया है उस पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
  9. एसटी/एससी एक्ट की तरह ही सामान्य पिछड़ा एक्ट बनाया जाए जो सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के नागरिकों पर एसटी/एससी द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों से रक्षा करें। 
  10. आंगनबाड़ी कर्मचारियों एवं आशा सहयोगिनी को स्थायी किया जाए और वेतन प्रतिमाह न्यूनतम रू. 18,000 किया जाए।
  11. गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए एवं राजस्थान के हर पंचायत हेड क्वार्टर पर गौशाला खोली जाए।
  12. धर्म परिवर्तन कर चुके एसटी/एससी वर्ग के व्यक्तियों को एसटी/एससी वर्ग में मिलने वाले समस्त लाभों से बंचित किया जाए ताकि वास्तविक हकदार एसटी/एससी लोगों को इसका समस्त लाभ मिल सके।
  13. मठ, मंदिर एवं धार्मिक स्थल सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग। 
  14. राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। 
  15. भारत में जातिगत जनगणना की जाए।
  16. कन्हैया लाल साहू के हत्यारों को पकड़वाने वाले प्रहलाद सिंह चुण्डावत व शक्ति सिंह चुण्डावत की सरकारी नौकरी आत्मरक्षा हेतु हथियार का लाइसेंस दिया जाए। 
  17. 1947 से 1961 के बीच रिजर्वेशन सीटो पर सामान्य वर्ग प्रतिनिधि चुनाव लड़ सकता था, यह कानून तत्कालीन सरकार द्वारा 1961 में बंद किया इसे पुनः लागू किया जाए। 

इन्हीं सभी मांगों को लेकर आगामी 23 सितंबर 2023, शनिवार को गांधी ग्राउंड में विशाल न्यायाधिकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष में न्यायाधिकार महासभा का पोस्टर विमोचन आज कुंभा सभागार, बीएन कॉलेज में किया गया। श्री राजपूत करणी सेना के समस्त पदाधिकारियों का आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महासभा में सम्मिलित होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो जाए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal