विश्व संगीत दिवस पर कत्थक नृत्य का कार्यक्रम

सोनल गर्ग नृत्यम डांस एकेडमी ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम 

 | 
kathack
इस अवसर पर चहक जारोली ने तीन ताल में ठाट और चक्करदार परम प्रस्तुति की। नंदनी त्रिवेदी ने होली कवित व तिहाई की प्रस्तुति दी। दिशा सरिया ने उठान चक्करदार तोड़ा प्रस्तुत किया

सोनल गर्ग नृत्यम डांस एकेडमी की डायरेक्टर की तरफ़ से विश्व संगीत दिवस पर कत्थक नृत्य का कार्यक्रम रखा गया। सभी शिष्यों ने कत्थक की प्रस्तुतियां दी। वहीँ इस अवसर पर एक राष्ट्रीय वेबिनार में भी भाग लिया जिसका विषय था गुरु शिष्य परम्परा को आगे बढ़ाना।

इस अवसर पर चहक जारोली ने तीन ताल में ठाट और चक्करदार परम प्रस्तुति की। नंदनी त्रिवेदी ने होली कवित व तिहाई की प्रस्तुति दी। दिशा सरिया ने उठान चक्करदार तोड़ा प्रस्तुत किया।तबले पर महेश गंधर्व और हारमोनियम पर अशोक राव ने संगत की।

F M के वेबिनार पर भी इन छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कोविड महामारी के बाद एक नई शुरुआत नई उमंग के साथ संगीत नृत्य के साथ जीवन को खुशहाल बनायें।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News