नृत्यम डांस अकादमी द्वारा राम भजन पर कथक नृत्य की प्रस्तुति

रामलला के भजन पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी 

 | 
dance

उदयपुर,19 जनवरी 2024। अयोध्या में श्री राम के मंदिर निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में नृत्यम डांस अकादमी उदयपुर द्वारा राम भजन पर कथक नृत्य की प्रस्तुति कर वीडियो बनाया गया है। यह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित है।

उदयपुर से भी यह प्रयास किया जा रहा है की भी भगवान राम के आगे नतमस्तक है। राम भजन पर कथक की प्रस्तुति की गई है। इसमें नृत्यम डांस अकादमी की निर्देशिका सोनल गर्ग व उनकी छात्रा सभ्या अग्रवाल, ईशान कोठरी, कृषा कोठारी, नित्या, मोहिनी, निकिता ने कथक की प्रस्तुति दी। रामलला के भजन पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी है। यह अपने आप में अनूठा नृत्य निर्देशन है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News