शब्दों की फुलझड़ियो से रोशन हुआ दीपावली मेला


शब्दों की फुलझड़ियो से रोशन हुआ दीपावली मेला

कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता

 
shilesh lodha

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेला आज कवियों के काव्य पाठ के नाम रहा। नगर निगम प्रांगण में खचाखच भरे दर्शकों के बीच देश के प्रमुख कवियों ने काव्य पाठ से समा बांधा। दीपावली मेले में छठे दिन मशहूर कवियों की कविताओं ने उपस्थित दर्शकों को ढलती शाम से देर रात तक बांधे रखा।

नगर निगम सांस्कृतिक समिति एवं मेला आयोजन समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मेले में कवि सम्मेलन का शुभारंभ राजस्थान सरकार में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शिव सिंह सारंगदेवोत, उद्योगपति जे पी अग्रवाल, शशिकांत खेतान, पाटीदार, प्रवीण खंडेलवाल, अनुराग सक्सैना, शब्बीर मुस्तफा, यशवंत आचलिया, नेमीचंद, शांतिलाल वेलावत, नीलिमा सुखाड़िया, प्रेम सिंह शक्तावत, विनोद फाडोत, किरण जैन, अनिल नाहर, दिग्विजय श्रीमाली, प्रकाश कोठारी, दीपक बोल्या, माधुरी कलाल, आलोक पगारिया, अमर सिंह सांखला, अतुल चंडालिया, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, हंसा माली, गजेंद्र भंडारी, विष्णु प्रजापत, राधिका लड्ढा, महापौर गोविंद सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। 

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि शनिवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित हुए कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शहर की जनता देश-विदेश के जाने-माने कवि एवं टीवी स्टार शैलेश लोढ़ा को देखने और सुनने के लिए उमड़ पड़ी। लोढ़ा के मंच पर आते ही शहर की जनता ने तालिया की गड़गड़ाहट से स्वागत किया, तो लोढ़ा ने भी अपने चित परिचित अंदाज में शहर की जनता को धन्यवाद दिया। लोढ़ा की हर पंक्ति ने शहर वासियों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया तो उन्होंने भी आसमान को तालिया से गूंजा दिया। 

कवि सम्मेलन प्रारंभ होने से पूर्व ही दर्शक शैलेश लोढ़ा को देखने के लिए आतुर हो रहे थे। कवि सम्मेलन के प्रारंभ में शहर के सूत्रधार कवि अजातशत्रु ने मेवाड़ी अंदाज में उपस्थित कवियों का स्वागत किया 

नगर निगम प्रेस सलाह मीडिया दीपावली मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भाई ने बताया कि कविता पाठ कवि सम्मेलन में सर्वप्रथम दौसा के संजय झाला ने अपनी कविता पाठ का अपने अंदाज में आगाज किया। कवि संजय झाला के बाद मंच पर कवयित्री कविता किरण ने मंच को संभाला । एक के बाद एक छंदों से कविता ने दर्शकों को बांधे रखा। कवि सम्मेलन में कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी ने अपनी कविता से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 

डॉ भुवन मोहिनी के बाद कवि गोविंद राठी ने अपनी कविता पाठ से दर्शकों की आँखें नम कर दी। कवि सम्मेलन में मंच पर कवि गोविंद राठी के बाद इटावा के प्रसिद्ध कवि गौरव चौहान ने मंच से शब्दों के बोल से दर्शकों के मन में देश भक्ति का ज्वार भर दिया।

कवि गौरव के बाद मंच को मेवाड़ के सपूत सूत्रधार कवि राव अजातशत्रु  ने बागडोर संभाली। सूत्रधार अजातशत्रु ने मेवाड़ की महिमा को ऐसे शब्दों में पिरोया कि दर्शक शब्दों को दिलो में संभालने को मजबूर हो गए। दर्शक अपने आपको मेवाड़ी बोलकर धन्य समझने लगे।  दीपावली मेले में कवि सम्मेलन के मंच से कवि मनोज गुर्जर ने घर में ओर समाज में बेटियों के महत्व को अपने शब्दों से समझाया। 

शैलेश लोढ़ा ने मंच से उपस्थित दर्शकों को संस्कृति, इतिहास, दैनिक जीवन को कविताओं के माध्यम से जीवंत किया। लोढ़ा ने बीच बीच में शब्दों को हास्य की चासनी में ऐसे डुबोया दर्शक अपनी उंगलियों चाटने लगे।

दीपावली मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व ही शहरवासी मेला प्रांगण में पहुंच चुके थे जो देर रात तक चले कवि सम्मेलन के अंत तक डटे रहे। कवि सम्मेलन का रोमांच गुलाबी ठंड ने ओर बढ़ा दिया। 

भजन संध्या के साथ आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि रविवार रात्रि भव्य भजन संध्या के साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति हो जाएगी। आज अंतिम दिन सांस्कृतिक का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली और आकृति मिश्रा द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतिया दी जायेगी। मेला अनवरत 4 नवंबर तक जारी रहेगा जिसमें दुकाने झूले यथावत संचालित रहेंगे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal