अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज स्वर्गीय अब्दुल मलिक की स्मृति में पतंग महोत्सव मनाया

फतेहसागर पर किया गया आयोजन 

 | 
abdul malik

उदयपुर 19 जून 2024 म। शहर के अंतरराष्ट्रीय पतंग बाज स्वर्गीय अब्दुल मलिक की स्मृति में फतेहसागर पर पतंग महोत्सव मनाया गया।   

उदय काइट क्लब के सचिव मनोज आंचलिया ने जानकारी दी की 1999 से स्वर्गीय अब्दुल मलिक ने किस तरह पतंग में नए-नए प्रयोग करके 2011 तक कई आकार प्रकार की पतंगे उड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम स्थापित किया था उसके पश्चात उनकी विरासत को सोहेल अहमद और गोलू ने उनकी अनूठी पतंग शैली को बनाए रखा।  

पानी की एक-एक बूंद अनमोल है पर्यावरण को कैसे बचाए रखें ट्रैफिक नियमों का पालन करें जैसे सकारात्मक उद्देश्यों को लेकर विभिन्न प्रकार की पतंगे उड़कर लोगों को संदेश देने का प्रयास पतंगबाजी से कर रहे हैं।  

एक डोर पर 300 पतंग की ट्रेन बनकर जनमानस को अचंभित करने में सारा मलिक, दानिश, सोहेल अहमद, राशिद, कलीम  और नावेद की टीम ने ऑक्टोपस सेव टाइगर की पतंग उड़ाकर आकाश में इंद्रधनुष सा बना दिया। 100 फीट का नाग हाई कोर्ट बेंच की पतंग ने भी समारोह को चार चांद लगा दिया। अनूठी पतंग बाजी के समारोह का संचालन मनोज आंचलिया ने किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News