कृपा फाउंडेशन ने अनाथ आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को किया सहयोग

सामाजिक सेवा कार्यक्रम 

 | 
kripa foundation

उदयपुर 29 सितंबर 2025। कृपा फाउंडेशन उदयपुर द्वारा संस्थापक मन मोहन सिंह के पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से शहर स्थित अनाथ आश्रम में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को खाने की वस्तुएँ और शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर मन मोहन सिंह ने कहा “हमारे माता-पिता के संस्कार ही हमें समाजसेवा की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि को हम बच्चों की मुस्कान और आशीर्वाद के रूप में यादगार बनाना चाहते हैं।”

ट्रस्टी गगनदीप कौर एवं हरलीन कौर ने बताया कि कृपा फाउंडेशन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था के पूजा, हिमानी, नीलम, आरुष गंभीर, किरण, दिव्यांश बृजवानी, कैलाश पंवार, कुसुम,राहुल आदि उपस्थित रहे। संस्था ने इस अवसर पर सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News