geetanjali-udaipurtimes

दिवाली मेला: उदयपुर की प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

तीसरे दिन झूम उठे दर्शक

 | 

उदयपुर 12 अक्टूबर 2025। नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेले में शनिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। दीपावली मेला संयोजक दिनेश मंडोवरा ने बताया कि शनिवार को मेले में कार्यक्रमों का आगाज निगम जिला कलक्टर  नमित मेहता, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, निवर्तमान सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोलिया आदि ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन स्थानीय प्रतिभाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने शहरवासियों की शाम को यादगार बना दी। मेले के प्रथम दिन स्मार्ट सिटी उदयपुर की 22 प्रतिभाओं ने अपनी कला व स्तरीय प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

मेले के प्रारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत नन्ही तन्वी गुर्जर की गणपति वंदना के डांस से हुई। उसके बाद कृष सोनी ने वृंदावन आवो नी, ने खूब तालिया बटोरी। उसके बार मच पर आई  रिद्धिमा माहेश्वरी ने सेमी क्लासिकल डांस से समा बांध दिया। तीर्थ माली के लुक छुप ना जावे जी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मंच से प्रस्तुत हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 

कार्यक्रम में  नयन जैन ने अजीब दास्तां है ये कहा शुरू कहा खतम गाना गाकर उपस्थित दर्शकों के दिलों को झकझोर दिया। लगातार तीन प्रस्तुतियों के बाद दियारा जुनेजा ने अपने धमाकेदार डांस से सबको रोमांचित कर दिया। इसके बाद रेखा कुमारी, अंशिका सिंह ने जब संगीत के सुर छेड़े तो ऑडियंस साथ में गुनगुनाने लगी। स्थानीय प्रतिभागियों की लगातार एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को बांध के रखा एवं सभी को मंत्रमुग्ध किया। यश मारू, सिद्धार्थ राव, कोमल डांगी, अंशुमान चटर्जी, योगेश उपाध्याय, खनक पालीवाल, विलसी दाधीच आदि स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

योग एवं नृत्य ने बंधा समा

नगर निगम दीपावली मेले के दौरान आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुभम पुरबिया मोनल सैन एवं ग्रुप में योग के साथ-साथ नृत्य की ऐसी ताल  मिलाई की मेले में उपस्थित दर्शन दंग होकर अपने स्थान पर खड़े हो गए। 7 बच्चों के ग्रुप ने आई गिरी नंदिनी गाने पर योग एवं डांस का समावेश कर पूर्व एवं पश्चिम का एक साथ मिलन कर दिया।

आश्रय संस्थान की निराश्रित बालिकाओं की रामायण की जीवंत प्रस्तुति

मेले में एक प्रस्तुति उन कलाकारो द्वारा भी दी गई  जिनको या तो दुनिया ने ठुकरा दिया है या कुदरत ने सब कुछ छीन लिया है लेकिन उन्हें कंठ में मां सरस्वती एवं नृत्य में नटराज का आशीर्वाद मिला है। आश्रय सेवा संस्थान की निराश्रित प्रतिभाओं ने रामायण की जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन भावविभोर कर दिया।  संस्थान की 18 बालिकाओं ने राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, हनुमान आदि के किरदार निभाकर मंच पर सजीव रामायण का चरित्र चित्रण किया। 

बालिकाओं ने राम रावण युद्ध की प्रस्तुति देकर मेले के माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि निगम का यह मंच ऐसी प्रतिभागियों के लिए ही तैयार किया गया है जो इसके सहारे आगे की ओर अग्रसर हो सके।

स्वच्छता अभियान को लेकर किया जन जागरण

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी द्वारा बनाए गए प्लास्टिक थैली उपयोग को बंद करने को लेकर एक बाल फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कठपुतली किरदारों पर आधारित इस फिल्म में प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के बारे में भी अवगत करवाते हुए तुरंत प्लास्टिक थैली के उपयोग को तुरंत बंद करने की अपील की गई। आयुक्त ने कहा कि यदि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो जाता है तो उदयपुर अगली बार स्वच्छता रैंकिंग में ओर ऊपर श्रेणी में सम्मिलित किया जाएगा।

आज भी स्थानीय उभरते सितारों को मिलेगा मौका

नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में आयोजित हो रहे दीपावली मेले में आज भी स्थानीय उभरते सितारों को अपनी प्रतिभाओ की प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने हेतु मौका दिया जाएगा। शनिवार की तरह आज भी स्थानीय कलाकार संगीत व डांस की प्रस्तुतियां देंगे। शहर के उभरते कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निगम इस मेले में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रस्तुति करने का मौका देती है।