शांतिनाथ भगवान पर कल होगा विभिन्न प्रकार के रसों से अभिषेक

शांतिनाथ भगवान पर कल होगा विभिन्न प्रकार के रसों से अभिषेक

शांतिनाथ भगवान जन्म तप और मोक्ष कल्याणक को प्रातः 7 बजे मनाया जायगा

 
shantinath

उदयपुर 17 मई 2023 । सुप्रकाशमति ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ में 18 मई गुरूवार को प्रभु शांतिनाथ के जन्म तप और मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शांतिनाथ की स्वर्ण मयी आभा वालेी प्रतिमा पर 19 प्रकार विभिन्न रसों से अभिषेक किया जायेगा।

मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि शांतिनाथ भगवान जन्म तप और मोक्ष कल्याणक को प्रातः 7 बजे मनाया जायगा। इस दिन प्रभु को मोक्ष हुआ था। जैन धर्म में शांतिनाथ प्रभु के काल से पुनः धर्म की स्थापना हुई और उनके नाम से ही विश्व मे शांति हो इस लिए विश्व कल्याण के लिए प्रभु पर शांति धारा की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस दिन विशेष प्रकार के 16 रसों से अभिषेक किया जायेगा। जिसमे जल -इक्षु रस, नारियल रस, आम रस, अनार रस, मौसम्बी रस,  संतरा रस, सेवफल रस, अँगूर रस, दूध, दही, हल्दी, लाल चंदन, सर्व ओशोधी, चार जल कलाश, केसर लेपन, पुष्प वृष्टि, मंगल आरती और पूर्ण सुगन्धित धारा कलश और महा शांति धारा होंगी एवम मोक्ष कल्याणक पूजा के बाद ’बूँदी का निर्वाण लड्डू चढ़ाया जायगा और मेाक्ष कल्याणक के अवसर पर बूँदी का’ प्रसाद वितरण किया जायेगा। 

 गुरु माँ सुप्रकाशमति माताजी का ऑनलाइन सानिध्य प्राप्त होगा। इसकी तैयारी में तीर्थ के अरविन्द पाड़लिया, पुष्पेंद्र धन्नावत, दिलीप गोदावत, लक्ष्मी लाल मालवी, बादामीलाल चित्तौडा, श्रवण जैन कई श्रावक लगे हुए है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal