शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘मध्य’ का मंचन कल

प्रवेश निःशुल्क रहेगा

 | 
WZCC

उदयपुर 6 जुलाई 2024। रविवार 7 जुलाई को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘मध्य’ प्रस्तुत किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत जयपुर के एनजीओ इंडियन वुमन इम्पेक्ट द्वारा ‘मध्य’ डांस-थिएटर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

यह प्रस्तुति प्रोजेक्ट कलाकार के अंतर्गत वंचित समुदाय से आने वाले 20 बच्चों को ट्रेनिंग देकर तैयार करवाया गया। इन बच्चों द्वारा यह दूसरी प्रस्तुति है। पहली प्रस्तुति जयपुर में की गई थी। यह प्रस्तुति तमिलनाडु के कोरियोग्राफर देव श्रीरी, जर्मनी के फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर माइकल मॉरिसेंस और संकल्प शर्मा ने तैयार करवाई। 

इस प्रस्तुति में कहानी के जरिये उनके परिवार, बैकग्राउण्ड और रोजमर्रा के जीवन की झलक दिखाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य वंचित बच्चों की भावनात्मक कहानियों को उजागर करना है। रविवार शाम सात बजे होने वाली इस प्रस्तुति में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News