महाकाल मंदिर में भगवान को वन भ्रमण कराया गया

श्रावण मास का दुसरा सोमवार 

 | 
saavan somwar

उदयपुर 29 जुलाई 2024। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के महाकाल मंदिर में महाकाल को वन भ्रमण कराया गया। मंदिर मंडल की ओर से मंदिर परिसर में ही भगवान महादेव को वन भ्रमण कराया गया। 

इस दौरान बडी संख्या में भक्त मौजूद रहे। महादेव को पालकी में सवारी कराते भक्त जयकारे लगाते नजर आए साथ ही भजनों पर नाचते झूमते हुए दिखाई दिए। वही इस मौके पर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर सुबह से भक्त दूध ,जल और बिलपत्र चढ़ाते नजर आ रहे है। 

इस अवसर भक्तो ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर और व्रत रखकर सुख शांति ओर सम्रद्धि की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News