उदयपुर 29 मई 2025 । मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर नगर निगम के तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 485 जन्म जयंती पर प्रातः मोती मंगरी स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना आदि के उपरांत प्रातः 8:30 बजे चेतक सर्कल से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 25 झांकियां बैंड डीजे साउंड के साथ, सभी शहर के गणमान्य शोभायात्रा में चल रहे थे।
साथ ही मातृशक्ति का भी पूरा योगदान शोभायात्रा में रहा जो की सुबह यात्रा विविध मार्ग से होते हुए नगर निगम पहुंची जिसका शहर वासियों ने जोर-जोर से शोभायात्रा का स्वागत किया।
मेवाड़ मुस्लिम महासभा के मुश्ताक चंचल, पूर्व पार्षद हिदायतुल्लाह, प्यारा,मोहम्मद ने सर्वप्रथम हाथीपोल मस्जिद के बाहर शोभायात्रा का स्वागत जलपान कराया। विप्र फाउंडेशन के नरेंद्र पालीवाल के सानिध्य में खटीक समाज के शैलेंद्र चौहान, अन्नपूर्णा समिति मोती चौहटा, कुंदन चौहान, गणेश चौहान, घनश्याम सोनी, सिंधी समाज प्रताप राय चुग, हिंदू महासेना टाइगर फोर्स, सिख समाज, भटनागर समाज, सोनी समाज, भारतीय मजदूर संघ सहित सैकड़ो संस्थाओं ने यात्रा का स्वागत किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बैंड के साथ सूरजपोल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसमें एडिशन एसपी उमेश ओझा डीवाईएसपी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। शोभायात्रा नगर निगम सभागर में पहुंचने पर नगर निगम द्वारा स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के पश्चात सभा स्थल पर आज के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने व्यक्त में कहा कि जिस तरह से भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम दिखाया वह वास्तव में काबिल के तारीफ है साथ ही पूरे विश्व को भारत मार्गदर्शन कर सकता है, हम रुक सकते हैं पर झुक नहीं सकते यह भारत ने दिखा दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फूल सिंह मीणा, रामकृष्ण गोस्वामी दिल्ली उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम में प्रारंभ संस्थान के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उसी कड़ी में केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने संबोधित किया एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, प्रमोद सामर , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ओछड़ी, श्री क्षत्रिय संघ लक्ष्मण सिंह बैंकयावास, दिनेश भट्ट, सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, तकत सिंह शक्तावत के साथ गजेंद्र सिंह बांसी, रणधीर सिंह चंदेला, ललित सिंह चरमर, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के महेंद्र सिंह पाखंड, राम सिंह खेड़ा, किशोर सिंह शेखावत,नवल सिंह जुड़, अजय सिंह पहला, देवेंद्र नाथ ,कुंदन सिंह मुरोली ,जितेंद्र सिंह बारना ,जितेंद्र सिंह मायड़ा ,भंवर सिंह देवड़ा ,ललित सिंह शर्मा, महेंद्र नाथ फलीचड़ा ,गोपाल सिंह तितरडी ,सुरेंद्र सिंह पंवार ,दूल्हे सिंह देवड़ा, चंदन सिंह देवड़ा, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal