17 केटेगरी में दिये जायेंगे महिला प्रतिभा पुरूस्कार-2023

उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा आगामी 12 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम

 | 
uwcci

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज (यूडब्ल्यूसीसीआई) द्वारा आगामी 12 मार्च को सौ फीट रोड़ स्थित हावर्ड जाॅनसन होटल में आयोजित होने वाले महिला प्रतिभा पुरूस्कार 2023 से 17 केटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।  

यूडब्ल्यूसीसीआई की चेयरमैन डाॅ. नीता मेहता ने बताया कि शहर में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्रकार के आयोजन में प्रतिभावान एवं उद्योगपति महिलाओं को 17 प्रकार केटेगरी होटल एण्ड हाॅस्पिटेलिटी ट्रवेल एण्ड ट्रांसपोर्टेशन, इवेन्ट्स, माइनिंग एण्ड मिनरल्स,फर्नीचर, फिक्चर्स एण्ड होम डेकोर, केमिकल एण्ड मटेरियल,ज्वैलरी, लाइफ स्टाईल, सीविल, आर्किटेक्ट एण्ड इंटीरियर्स, फैशन डिजाईनिंग, एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग,एज्यूकेशन एण्ड एकेडमिक, नाॅन-प्रोफिट ओर्गेनाईजेशन, वेलनेस, हेल्थ केयर एण्ड मेडिकल, फाईनेन्शियल एण्ड लीगल एडवाईज़री एण्ड एचआर सर्विस, बैंकिंग, ओटोमोबाईल एण्ड अन्य में प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उदयपुर की महिलाओं की उपलब्धियों का प्रमाण है जिन्होंने नेतृत्व की अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है और अन्य महिलाओं के लिए उनके नक्शे कदम पर चलने और भविष्य की नेता बनने का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐसे पुरस्कारों का हमारा मकसद प्रतिभा को पहचानना और अन्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है। ऐसी महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। जितनी अधिक महिलाए आवेदन करेगी उतनी ही इस पुरूस्कार के लिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी। आवदेन यूडब्ल्यूसीसीआई की वेबसाईट पर कर सकते है।  

कार्यक्रम संयोजिका डाॅ.चित्रा लढ्ढा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी आवदेनकर्ता महिलाओं से संगइन की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। दूसरे चरण में चयनित महिलायें जज एवं जूरी के साथ ओपन काॅफी सेशन के लिये भाग लेगी। सभी प्रकार चुनौतियों से पार पाने वाली ऐसी महिलाओं को यह संगठन सम्मानित करेगा ताकि इस उद्यम क्षेत्र में आने वाली महिलायें ऐसी महिलाओं से प्रेरित हो अपने जीवन की दिशा को भी बदल सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News