शहीद प्रकाश कमांडों का 15वां शहादत दिवस मनाया गया
प्रकाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
उदयपुर 20 अप्रैल 2026। शहर के शहीद प्रकाश चौराहा ( साईफन) चौराहा बेदला रोड पर शहीद प्रकाश कमांडों का 15वां शहादत दिवस कल रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में शहीद प्रकाश के परिवार के सदस्यों माता पिता पत्नी बच्चे भाई बहन सहित 100-125 लोगों ने प्रकाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले मे परिवार के अलावा खटीक समाज के अध्यक्ष भगवान प्रकाश चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शेलेंद्र चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौर, भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सामर, कवि अजातशत्रु , स्थानीय पुलिसकर्मियों, श्री राम बजरंग सेवा के कमलेंद्र सिंह पवार एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
समाज के अध्यक्ष में मांग की की 15 वर्ष हो गए पर अभी तक शहीद का दर्जा नहीं मिला और ना ही स्कूल का नामकरण किया गया और ना ही चौराहे का नामकरण किया गया जिससे समाज में आक्रोश है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #ShaheedPrakash #MartyrDay #Udaipur #Rajasthan #LocalNews #BreakingNews #IndiaNews #KhatikSamaj #BJP #UdaipurEvents #BedlaRoad #SaiphonChowk #Tribute #MartyrRespect #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
