कलाल समाज का सामूहिक विवाह आयोजित हुआ


कलाल समाज का सामूहिक विवाह आयोजित हुआ

परिणय सूत्र में बंधे 12 जोड़े, सामूहिक विवाह में तुलसी विवाह का आयोजन

 
kalal samaj mass wedding

उदयपुर 29 नवंबर 2023। कलाल समाज का सामूहिक विवाह आज सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल उदयपुर द्वारा महाकालेश्वर गार्डन में आयोजित किया गया। 

मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि सभी वर वधू एवं समाजजन प्रातः 7  बजे से महाकालेश्वर गार्डन में आना प्रारंभ हुए। सभी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। सभी ने अपना पंजीयन कराया एवं भोजन शाला में अल्पाहार किया। शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना की गई। विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। दूल्हे के लिए घोड़े की व्यवस्था की गई। सभी घोड़ो के नंबर लगे हुए थे। दूल्हे द्वारा लॉटरी निकाली गई वही घोड़ा दूल्हे को शोभा यात्रा हेतु आवंटित कर दिया गया। दुल्हनों के लिए बग्गियों की व्यवस्था की गई। 

शोभा यात्रा महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राडा जी चौराया रानी रोड होते हुए महाकालेश्वर गार्डन पहुंची। शोभा यात्रा में बैंड की मधुर धुन पर युवक युवतियों ने खूब डांस ,गरबा एवं घूमर का आनंद लिया। शोभा यात्रा में सबसे आगे जीप में कलाल समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन  बिराजमान थे। शोभा यात्रा में ठाकुर जी रथ में विराजमान थे जिसे ललित पूर्बिया, दिनेश पूर्बिया, सत्य नारायण टांक सहित कई समाज बंधु बारी-बारी से रथ को लेकर चल रहे थे। पुरुष सूट एवं साफे में नजर आए। वहीं महिलाएं महिलाएं विभिन्न प्रकार के वेश में सज धज कर चल रही थी। 

सभी दुल्हे ने तोरण  कार्यक्रम किया गया। सभी दूल्हे दुल्हन स्टेज पर वरमाला कार्यक्रम किया गया।  दुल्हे दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाई । पंडित द्वारा दूल्हे दुल्हन का हस्त मिलाप कराया गया और विधि विधान से फेरे करवाए गए। और सात वचन पर सहमति करवाईं गई। तुलसी विवाह के लाभार्थी कल्पना ललित पूर्बिया थे। वर वधू के धर्म माता-पिता बनने का सौभाग्य रुक्मिणी देवी भेरूलाल पूर्बिया को प्राप्त हुआ। 

सामूहिक विवाह में करीब 5500 समाज जनों ने भाग लिया। ओंगणा, झाडोल, उदयपुर,थूर मदार,सलूम्बर, चित्तौड़, भीलवाड़ा अहमदाबाद खेरवाड़ा डूंगरपुर बांसवाड़ा सहित दूर-दूर से समाज जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश सुहालका, पुष्कर चौधरी व दिव्या पूर्बिया ने किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय  मालवीय न्यायधीश थे। विशिष्ट अतिथि मुकेश कलाल जिला आबकारी अधिकारी, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी व त्रिलोक पूर्बिया, नारायण पटेल, गिरवर चौधरी, बाबूलाल सुहालका, लोकेश चौधरी ,भेरूलाल पूर्बिया, दिनेश पूर्बिया, कचरू लाल चौधरी, राजेंद्र सुहालका, अर्जुन मेवाड़ा, अखिलेश सुहालका, राजेंद्र चौधरी थे। सभी अतिथि  , भामाशाह एवं कार्यकर्ताओं का उपरणा ओढ़ाकर पंगडी पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनंदन  किया गया। 

व्यवस्थाओं की बागडोर महिला संगठन की संरक्षक डॉ सुनीता सुहालका , अध्यक्ष मंजू पूर्बिया, संगीता सुहालका,चीनू पूर्बिया, मंजू टांक, सौम्या सुहालका, राजकुमारी कुसुम, सुचित्रा व स्नेहलता सुहालका, दीपिका चौधरी, ललिता व ज्योति पूर्बिया, दुर्गा टांक ने संभाल रखी थी। जगदीश सुहालका,छगन पूर्बिया, पृथ्वीराज सुहालका, सूर्य प्रकाश सुहालका, नरेश पूर्बिया,मदन चौधरी,भेरु लाल कलाल ने सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए जी जान से लगे हुए थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal