मस्तान शाह बाबा का 26वां उर्स 12 सितंबर से

12 सितंबर से 4 रोज़ा उर्स समारोह 

 | 
Devotees Gathered for Urs of Mastan Baba

उदयपुर 4 सितंबर 2023 । शहर के मुल्लातलाई स्थित वादी ए मस्तान में 12 सितंबर से 4 रोज़ा हज़रत अब्दुल रऊफ उर्फ़ मस्तान शाह बाबा (र. अ.) का 26वां उर्स के समारोह का आगाज़ होगा।

12 सितंबर को बाद नमाज़ ए अस्र परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। उसके बाद ईशा की नमाज़ के बाद बाबा के आस्ताने पर महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया जाएगा जिसमे नातख्वानी की जाएगी। उसके अगले दिन 13 सितंबर को ज़ोहर की नमाज़ के बाद चादर शरीफ पेश की जाएगी। और शाम को क़व्वाली का आयोजन होगा

14 सितंबर बरोज़ गुरुवार को ईशा के नमाज़ के बाद महफ़िल ए समां में क़व्वालियाँ पेश की जायेगी। उसके बाद रात को डेढ़ बजे गुस्ल की रस्म की अदायगी होगी। वहीँ 15 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे कुल की रस्म के बाद फ़ातिहाख्वानी के साथ ही उर्स के समारोह का समापन होगा।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News