Mother's day पर बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा योग सत्र

इस योग थिरेपी सत्र से समाज की काफी लाभान्वित हुई

 | 
Bohra Youth Girls Wing

उदयपुर, 12 मई 2024। सुधारवादी बोहरा यूथ संस्थान की महिला इकाई बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा कल 11 मई 2024 को बस्तीराम जी की बाड़ी स्थित बोहरा यूथ कम्युनिटी हाल में महिलाओ के लिए एक योगा सत्र का आयोजन किया गया।

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया कि इस योग थिरेपी सत्र से हमारे समाज की काफी लाभान्वित हुई।  योग एक्सपर्ट और मेडिकल योग थिरेपिस्ट एवं यथार्थ योग संस्थान के भरत श्रीमाली ने सत्र के दौरान महिलाओ को घुटनो का दर्द, पीठ का दर्द और गर्दन के दर्द के बारे में विस्तार से समझाया और घुटनो का दर्द, पीठ का दर्द और गर्दन के दर्द  से छुटकारा पाने के लिए प्रणायाम जैसे योग और खान पान में तब्दीली लाने की महत्वपूर्ण सलाह दी।

Bohra Youth Girls Wing

आपको बता दे की योग एक्सपर्ट और मेडिकल योग थिरेपिस्ट एवं यथार्थ योग संस्थान के भरत श्रीमाली को योग थिरेपी के क्षेत्र में 14 वर्ष का अनुभव है।

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बोहरा यूथ संस्थान के सचिव युसूफ आर जी और समाज की अनेक महिलाऐं मौजूद थी।  वहीँ कार्यक्रम को सफल बनाने में बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की सदस्य शेरे बानू, फातिमा बोहरा, माजिदा गज़न्फर, सईदा राज, योग एक्सपर्ट और मेडिकल योग थिरेपिस्ट एवं यथार्थ योग संस्थान के भरत श्रीमाली और उनके सहयोगियों का सफल साथ रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News