उदयपुर में दो दिवसीय MSME Conclave 2025
MSME मंत्रालय और Forti ने मिलकर तकनीकी सत्र, वेंडर विकास और उद्योगपतियों की सफलता की कहानियाँ साझा कीं।
उदयपुर 30 अगस्त 2025। केन्द्रीय MSME मंत्रालय व फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इन्डस्ट्रीज (Forti) के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से भैरवगढ़ में निःशुल्क दो दिवसीय MSME Conclave प्रारम्भ हुआ। समारोह अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन के साथ प्रारंभ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, मुख्य वक्ता MSME मंत्रालय के सहायक निदेशक संजय मीणा व राजस्थान Forti शाखा के चेयरमैन प्रवीण सुथार थे। उद्घाटन सत्र का धन्यवाद ज्ञापन मनीष भानावत ने दिया। फोर्टी की उदयपुर शाखा के अध्यक्ष मनीष भानावत ने बताया कि स्वागत भाषण MSME मंत्रालय की सहायक निदेशक अनिला चौरड़िया, उद्घाटन सत्र में राजस्थान फोर्टी शाखाओं के चेयरमैन प्रवीण सुथार, फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील ने दिया।
MSME मंत्रालय की सहायक निदेशक अनिला चौरड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जो बड़े उद्योग हैं उन्हें छोटे उद्योगों के साथ कैसे जोड़ा जाए,क्योंकि बड़े उद्योग छोटे उद्योग ऑन वाले आइटम बनते नहीं है वह छोटे उद्योगों से ही खरीदते हैं। इसलिए एक दूसरे का मेल जोड़ बढ़ाने के लिए उदयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उदयपुर सहित राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमियों एवं वेंडर्स ने भाग लिया। वेंडर्स का विकास कैसे हो और वह कैसे आगे बढ़े उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सूजाराम मील ने कहा कि यह फोर्टी उदयपुर टीम का ही बड़ा प्रयास रहा कि उदयपुर में राष्ट्रीय लेवल की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस पहली बार आयोजित हो पाई है। कोई भी इंडस्ट्री छोटी हो या बड़ी हो इंडस्ट्री इंडस्ट्री ही होती है। इस समय MSME के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं, जिसका वे डटकर मुकाबला कर रही है। जब तक व्यक्ति के सामने कोई चैलेंज नहीं होता है या टारगेट नहीं होता है तब तक व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाता है। हमारे देश के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारा देश कृषि प्रधान भी है और उद्योगों का देश भी है, लेकिन हम बेवजह अमेरिका के आगे पीछे घूम रहे हैं।
संजय मीणा ने कहा कि इस समय राजस्थान में 12 लाख से ज्यादा MSME रजिस्टर्ड हैं। यह लघु एवं मध्यम उद्योगों की सहायता करने के साथ ही लोगों को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जय जवान जय किसान के साथ जय एमएसएमई का नारा भी लगाना चाहिए। उदयपुर में इसकी एक महिला विंग भी बन चुकी है जो भी बहुत अच्छा काम कर रही है। MSME हमेशा लघु उद्योगों को लाभ दिलाने का काम कर रही है लेकिन जरूरत है कि हमें खुद ही हमारा मार्केट तैयार करना होगा।
इस अवसर पर प्रवीण सुथार ने कहां कि उद्योगों की असली पहचान उसका कर्म है MSME हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी बन चुकी है। आज हमारे उद्योगों की वैश्विक स्तर पर पहचान है। जरूर इस बात की है कि सभी उद्योग MSME के साथ जुड़कर एकजुटता से काम करें तो हमें वैश्विक स्तर पर कोई चैलेंज करने से पहले सौ बार सोचेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि वह भी एक उद्यमी है। जितने साल उन्हें राजनीति में हो गए हैं इतने ही साल उन्हें उद्योग जगत में भी हो चुके हैं। इसलिए उद्योग जगत की चुनौतियों और परेशानियों से वह अच्छी तरह से वाकिफ हैं।
उदयपुर अध्यक्ष मनीष भानावत ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर MSME का जिस तरह से सहयोग किया जा रहा है उसे वाकई में एमएसएमई देश के अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी साबित हो रही है। उदयपुर में यह दो दिवसीय आयोजन सफलता के नए आयाम छूएगा और इससे जो भी अच्छी बातें निकाल कर आएगी वह देश विकास में मिल का पत्थर साबित होगी।
राजस्थान फोर्टी शाखा के चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि प्रथम दिन आयोजित हुए तकनीकी सत्रो में विक्रेता विकास कार्यक्रम, क्रय आवश्यकताओं, ऑनलाइन विक्रेता नामांकन प्रक्रिया और विक्रेता योग्यता मानदंड पर राष्ट्रीय समिति सदस्य आईसीसी राष्ट्रीय समिति सदस्य भरतपुर के अनुराग गर्ग, आलोक कुमार चौरसिया चित्तौड़गढ़ के आईओसीएल द्वारा, उप महाप्रबंधक, रील, जयपुर के महेन्द्र सिंह,उप महाप्रबंधक (सीएमएम) एनपीसीआईएल के हेमंत कुमार,बीपीसीएल के राजेश गहलोत,ओएनजीसी के प्रबंधक सुनील जौहरे,एफसीआई के डिवीजन मैनेजर, भारतीय खाद्य निगम, उदयपुर के रामफूल मीणा,सिडबी योजना पर अभय कुमार जैन, उप महाप्रबंधक, सिडबी (उदयपुर शाखा),व्यापार प्राप्य छूट प्रणाली (टीआरईडीएस) के कॉर्पोरेट संबंध प्रबंधक (उत्तर), रिसीवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरएक्सआईएल) के प्रजय शुक्ला, एमएसएमई संबंध एवं समाधान पोर्टल के एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक के संजय मीणा अपेन विचार रखें। उसके बाद खुला सेशन आयोजित हुआ। दोपहर बाद उद्योगपतियों की सफलता की कहानी बतायी गई। मंच संचालन फोर्टी के कार्यक्रम कोर कमेटी समन्वयक, मनोज जोशी ने किया। फोर्टी के संरक्षक सुरजाराम मील ने सफलता की कहानी बताई।
#MSMEUdaipur #Forti #BusinessConference #Entrepreneurship #BusinessGrowth #FortiUdaipur #UdaipurTimes
