GITS में बदलते सामाजिक मूल्यों पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस 19 से

दो दिवसीय इस आयोजन में तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 50 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे
 | 
GITS Udaipur

उदयपुर 17 दिसंबर 2024 । गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के मैनेजमेंट विभाग द्वारा 19 और 20 दिसंबर 2024 को बदलते सामाजिक मूल्य और उनके प्रभाव विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

एम बी ए निदेशक डॉ पी के जैन ने बतया कि कांफ्रेंस में निरमा विश्वविद्यालय के कुलपति, एपेक्स विश्वविद्यालय के निदेशक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, बिरला इंस्टीट्यूट दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम विश्वविद्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के संकाय सदस्यों और शोधार्थियों दवारा समाज में मूल्यों में आए परिवर्तनों और उनके प्रभाव पर आधारित अपने अपने शोध को प्रस्तुत किया जायेगा । इनमें प्रमुख रूप से गे समुदाय, लिव-इन रिलेशनशिप, समलैंगिक संबंध, विस्थापित समुदाय, और एकल मातृत्व जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कांफ्रेंस में अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक बदलावों पर भी विचार-विमर्श होगा। इनमें नए स्टार्टअप्स की भूमिका, बढ़ते अरबपति, विवाह संस्था का बदलता स्वरूप, सोशल मीडिया का प्रभाव, और धार्मिक नेतृत्व जैसे विषय शामिल हैं। 

दो दिवसीय इस आयोजन में तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 50 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News