राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता, प्रविष्ठियां 31 तक आमंत्रित

कलक्टर ने किया ऑनलाइन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

 | 
rashtriya balika diwas

उदयपुर 25 जनवरी 2022 । बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने किया। विमोचन के दौरान महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, आईसीडीएस उपनिदेशक पंकज कुमार द्विवेदी, सीपीओ पुनीत शर्मा भी मौजूद रहे।

महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निबंध का विषय ‘‘मेरे सपने, मेरी उड़ान’’तथा स्लोगन का विषय ‘‘किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण’’ रखा गया है। दोनों प्रतियोगिताओं में 10-14 वर्ष, 14-18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तीन श्रेणियां रखी गयी हैं। 

प्रतियोगिताओं में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अंतिम तिथि तक व्हाट्सएप नंबर 8952860701 तथा ई-मेल आईएमएसके डॉट उदयपुर एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रतियोगिता की प्रत्येक श्रेणी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

आईसीडीएस उपनिदेशक ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना परिक्षेत्रों में ऑनलाइन पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताऐं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें कुल 7 श्रेणियों में विजेताओं को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महिला अधिकारिता कार्यालय के विकास चौधरी आदि उपस्थित थेे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News