GITS में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम

महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा विज्ञान जगत में दिये गये योगदान को याद किया गया

 | 
GITS

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) डबोक उदयपुर में विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान सम्बन्धित कार्यक्रम कर महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन द्वारा विज्ञान जगत में दिये गये योगदान को याद किया गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने विज्ञान की महानता के बारे में बताते हुए कहा कि वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान का सही उपयोग होना ही चाहिए। विज्ञान और जीवन एक दूसरे के पर्याय बन गये हैं। आये दिन विज्ञान में हो रहे नवाचार से भारत देश विकसित देशों की कतार में खडा हो गया हैं। 

इस कार्यक्रम का उदे्दश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना था जो प्रतिवर्ष ‘‘रमन प्रभाव’’ के खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी और अध्यापकों ने वैज्ञानिकता के महत्व को सा-हजया करते हुए एक्सपर्ट टाॅक का आयोजन किया। 

इस एक्सपर्ट टाॅक में प्रोफेसर डाॅ. मंजुनाथ कोन्तै ने विद्यार्थियों को आज के आधुनिकतम तकनीकों जैसे क्वांटम कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग और ए.आई. आदि पर अपने ज्ञान को विद्यार्थियों के साथ साझा किया एवं विद्यार्थियों को नवीनतम शोध करने के लिए प्रेरित किया। साईंस डे मनाने का मुख्य उद्देश्य महान वैज्ञानिक उपलब्धियों की भूमिका को समझना एवं विद्यार्थियों को विज्ञान की तरफ आकर्षित करना और उनको नये आविष्कारों के प्रति प्रेरित करना था। 

वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने कहा कि हम सभी को विज्ञान के महत्व को सम-हजयना होगा एवं वैज्ञानिकों को समाज के प्रति योगदान को सराहना होगा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. हिना ओझा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप दास द्वारा किया गया। गिट्स परिवार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं, पोस्टर प्रजेंटेशन, वैज्ञानिक प्रदर्शनियों एवं व्याख्यानों के माध्यम से कार्यक्रम का आनन्द उठाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News