नवरात्रि स्थापना कल 3 अक्टूबर को

9 दिनों तक आने वाले भक्तो के लिए शहर के सभी माता के मंदिरो मे विशेष इंतजाम किये गए है

 | 
navratri sthapna

उदयपुर 2 अक्टूबर 2024। भक्ति और शक्ति का पर्व नवरात्रि की स्थापना गुरुवार को शुभ मुहर्त मे की जाएगी इसको लेकर शहर के गरबा मंडलो ने अपनी तैयारी अंतिम कर ली है।  वही 9 दिनों तक आने वाले भक्तो के लिए शहर के सभी माता के मंदिरो मे विशेष इंतजाम किये गए है। 

शहर के सुथार वाडा मित्र मंडल की और से भव्य पंडाल बनाया गया 53 फ़ीट ऊँचे इस पांडल पर माता के दर्शन कराये जायेगे।  

मित्र मंडल के तुलसी राम माली ने बताया की 9 ही दिन यहां भक्तो को दर्शनों के लिए ख़ास इंतजाम किये गए है वही अष्टमी के दिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किये जायेगे 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News