न्यायाधिकार महासभा उदयपुर में 23 सितंबर को

राजपूत महासभा संस्थान भी हुई करणी सेना के साथ

 | 
masabha

करणी सेना के राष्टीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकारणा अपने पदाधिकारियों के साथ शनिवार को उदयपुर आए। जहां राजपूत महासभा संस्थान से जुड़े महिला पुरुषो ने रावजी का हाटा स्थित राजपूत भवन के बाहर उनका आतिशी स्वागत किया। 

आपको बता दे कि आगामी 23 सितम्बर को शहर के गांधी ग्राउण्ड में न्यायाधिकार महासभा आयोजित होने जा रही है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे है इस महासम्मेलन को सभी का सहयोग भी मिल रहा है। 

महिपाल सिंह मकराणा ने अपने उद्देश्यों के बारे में बताते हुए राजपूतों की ताकत को संख्या बल के आधार पर दिखाने की अपील की। इसी कड़ी में महासभा के अध्यक्ष संत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांधी ग्राउंड पंहुचने की अपील की। साथ ही महिपाल सिंह मकराणा को आश्वस्त भी किया की सभा ऐतिहासिक होगी। 

इस अवसर पर महासचिव प्रदीप सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. के. सिंह सहित पदाधिकारी और समाजजनों ने मकराणा का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। समारोह का संचालन उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News