दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

निस्वार्थता, निष्पक्षता, पूर्ण क्षमता एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली

 | 
udaipur transport organization

उदयपुर 25 जुलाई  2025। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ट्रांसपोर्ट नगर में सिद्धनाथेश्वर महादेव मंदिर के सामने पंडाल में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर में ही स्थित सिद्धनाथेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया एवं पूर्णाहुति के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित सिद्धनाथेश्वर महादेव को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की गई। मुख्य आयोजक व आजीवन संरक्षक पुष्पराज मेहता ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता श्री श्री 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य ने की । 

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता वल्लभनगर महाराजा रणधीर सिंह भींडर, पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रीति शक्तावत, संत अनूप माराज, बड़ा देवरा के वालू भोपाजी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा नेता पारस सिंघवी, कांग्रेस के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, पूर्व सभापति नगर परिषद रविंद्र श्रीमाली, हिंदू जागरण मंच चित्तौड़ प्रांत प्रमुख रविकांत त्रिपाठी, पूर्व वाइस चांसलर दरियाव सिंह, समाज सेवी विरम देव सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कलडवास के अध्यक्ष गिरीश शर्मा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, कांग्रेस नेता भीम सिंह चुंडावत, मावली भाजपा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देबारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवड़ा, भानु प्रताप सिंह सोलंकी, कुबेर सिंह चावडा, दिलीप जारोली, समाज सेवी मानक अग्रवाल ,अशोक नागदा, कीर्ति राज सिंह भाटी की मौजूदगी में स्वामी सुदर्शनाचार्य ने निर्वाचित पांचों पदाधिकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत (लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित) ,उपाध्यक्ष हेमराज डांगी, सचिव मनोहर सिंह राठौड़ सहसचिव मनप्रीत सिंह खेरा,कोषाध्यक्ष जगदीश पंडा को अपने पद एवं ऑर्गेनाइजेशन के प्रत्येक कार्य को निस्वार्थता, निष्पक्षता,पूर्ण योग्यता एवं विश्वास पूर्वक करने की शपथ दिलाई । 

सभी अतिथियों एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो तथा मनोनीत सदस्यों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में पोधरोपण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं द्वारकाधीश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वल कर किया गया।इसके बाद सभी अतिथियों का कार्यकारिणी द्वारा मेवाड़ी पाग,उपर्णा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। सभी अतिथियों को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा गार्ड का ओनर दिया गया। 

आजीवन संरक्षक पुष्पराज मेहता के अनुसार मुख्य वक्ता स्वामी सुदर्शनाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में जो भी व्यक्ति आगे बढ़ना चाहता है सफलता प्राप्त करना चाहता है उसे अपने बड़े बुजुर्गों को साथ लेकर एवं  उनके अनुभवों का लाभ लेकर चलना पड़ता है, तभी वह सफल हो सकता है। 

ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह दवाना ने बताया कि इस अवसर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत सह संरक्षक महावीर चित्तौड़ा, संयोजक भगवत सिंह सिंह गुर्जर उर्फ मुन्ना भाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सुथार, प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह दवाणा, विधिक सलाहकार एडवोकेट जयकृष्ण दवे, मीडिया प्रभारी किशन लाल डांगी सहित कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य कैलाश चंद्र अहीर, अजीत गुप्ता, प्रकाश खींची, किशन गोपाल पालीवाल, अनिल पुरोहित, नागेंद्र सिंह राणावत, जसमीत सिंह चावला, दिनेश कुमार झंवर, भेरु सिंह सारंगदेवोत, सामंत सिंह राठोड, मुकेश कुमार डांगी, प्रेम सिंह झाला, धर्मपाल चौधरी, अंकित कुमार सामर, इंद्र सिंह गहलोत, ,किशन लाल डांगी, योगेंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार भरडीया, बसंती लाल डागलिया भी मौजूद रहे।