उदयपुर के इस अनूठे मेले में सिर्फ महिलाओ को ही प्रवेश की इजाज़त है

हरियाली अमावस्या मेले का दूसरा दिन

 | 
Hariyali amasvya mela A Unique Fair in Udaipur That Has a Day Dedicated to Women and Children

उदयपुर 5 अगस्त 2024। आइये आपको एक ऐसे अनूठे मेले की सैर कराते हे जो सिर्फ महिलाओ के लिए लगता है। पूरे विश्व में मात्र उदयपुर शहर में सहेलियों की बाड़ी में लगने वाले हरियाली अमावस्या के मेले में पुरुषो को प्रवेश की इजाजत नहीं होती है। 

Hariyali Amavasya Mela is A Unique Fair in Udaipur That Has a Day Dedicated to Women and Children

मेवाड़ में सेंकडो वर्षो से सावन महीने में लगने वाला यह मेला उदयपुर के महाराणा फ़तेहसिंह की महारानी की देन है। उन्होंने एक दिन राजा से कहा की उदयपुर में लगने वाले हरियाली अमावस्या के मेले का दूसरा दिन सिर्फ महिलाओ के लिए होना चाहिए। महारानी की इच्छा पूरी करते हुए महाराणा फतहसिंह ने दुसरे दिन सखियों का मेला लगाने की हामी भर दी। बस फिर क्या था इस मेले में यदि कोई पुरुष प्रवेश कर लेता तो उसे महाराणा के कोप का सामना करना पड़ता था। 

Hariyali Amavasya Mela is A Unique Fair in Udaipur That Has a Day Dedicated to Women and Children

कालांतर में भी यही परंपरा जारी है और आज प्रशासन द्वारा इस बात की व्यवस्था की जाती है कि मेला परिसर में महिलाओ ओर युवतियों के अलावा कोई और प्रवेश न करे। मेले का आयोजन करने वाली नगर निगम प्रतिवर्ष मेले के आकर्षण को बढाने के लिए प्रयासरत है। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर देते है।

Hariyali Amavasya Mela is A Unique Fair in Udaipur That Has a Day Dedicated to Women and Children

सखियों के इस मेले का उदयपुर में महिलाओ को पुरे साल इंतज़ार रहता है। वे इस मेले का जमकर लुत्फ़ उठाती है मेले में महिलाओ, युवतियों ओर छोटे बच्चो के अलावा किसी पुरुष को आने की इज़ाज़त नहीं होती है। यहाँ आने वाली महिलाए इस बात से काफी खुश नज़र आती है कि साल में एक ऐसा भी दिन आता है जब वे खुलकर मौज मस्ती कर सकती है और उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं होता है। 

Hariyali Amavasya Mela is A Unique Fair in Udaipur That Has a Day Dedicated to Women and Children

मेले में आई हजारो महिलाओ ने इस मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया और जमकर खरीददारी करने के साथ झूले और खाने पीने की वस्तुओ का भी मजा लिया। मेले में स्वछंद घुमती महिलाये खासी खुश नज़र आई। यही नहीं पुरूषो के बिना इस मेले में घुमती युवतियों को ऐसा अहसास हुआ जैसे उनके पंख लग गये हो।

hariyali amavasya mela

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News