दीपावली पर अश्विनी बाजार में ऑपन स्टेज म्यूजिकल शो आयोजित होगा

अश्विनी बाज़ार व्यापार संघ द्वारा आयोजित 

 | 
ashwini bazar vyapar sangh

उदयपुर 30 अक्टूबर 2024। अश्विनी बाज़ार व्यापार संघ द्वारा दीपावली पर्व पर उदयपुर शहर वासियों के लिए शहर की जानी-मानी सांस्कृतिक संस्था सुरों की मण्डली के सुर साधकों को दीपावली के सुअवसर पर अश्विनी बाजार देहली गेट पर एक ऑपन स्टेज म्यूजिकल शो आयोजित होगा 

अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चंपावत ने बताया कि अश्विनी बाजार में उदयपुर शहर वासियों के लिए विशेष मनोरंजन भेंट दीपावली के अवसर पर तैयार की गई है जिसमें सुरों की मण्डली के 10 गायक ऑपन स्टेज म्यूजिकल शो पेश करेंगे। वही विशाल सजावटी द्वार शहर वासियों का स्वागत भी करेगा। 

अश्विनी बाजार व्यापार संघ द्वारा अश्विनी बाजार के व्यापारियों के लिए अपना प्रतिष्ठान सजाओ प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिष्ठानों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिष्ठान की सजावट में स्वच्छता, डेकोरेशन लाइट व्यवस्था पारिवार के सदस्यों का सज-संवर कर आना इत्यादि मापदंड के आधार पर तय किया जाएगा। 

अश्विनी बाजार व्यापार के महासचिव अनीस मियांजी ने बताया कि अश्विनी बाज़ार व्यापार संघ के "एक सुरीली शाम - शुभ दीपावली के नाम" के आयोजन में मण्डली के 10 गायक अपनी सुरीली प्रस्तुतियां देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में कैलाश कैवल्या, वीनू वैष्णव, चन्द्र प्रकाश गन्धर्व, मनीषा दवे, पुष्कर गौड़, चेतना जैन, गोपाल गोठवाल, कौस्तुभ, मुकेश माधवानी, निखिल माहेश्वरी, मोहित माथुर तथा योगेश उपाध्याय अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की निरन्तरता और रोचकता बनाए रखने तथा दर्शकों को जोड़े रखने के लिए बीच-बीच में मनोरंजक प्रश्न पूछकर जवाब देने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News