पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी शुरू
पंच गौरव से रूबरू हुए आमजन, जाना महत्व
उदयपुर 26 फरवरी 2026। पंच गौरव योजना के तहत आमजन को पंच गौरव की महत्ता से रूबरू कराने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ज़िला प्रशासन ने नवाचार करते हुए पंचायत समिति स्तर पर दो दिवसीय पंच गौरव मेले एवं प्रदर्शनियां के आयोजन हुए। प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन अध्यक्ष एवं ज़िला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाकर ज़िले के पंच-गौरव से जुड़ी जानकारियों प्राप्त की। ज़िले के 14 पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी में एक ज़िला एक उत्पाद-मार्बल एवं ग्रेनाईट, एक ज़िला एक उपज-सीताफल, एक ज़िला एक वनस्पति प्रजाति-महुआ, एक ज़िला एक खेल-तैराकी, एक ज़िला एक पर्यटन स्थल-फतेहसागर एवं पिछोला के समग्र विकास एवं संरक्षण की अवधारणा को केंद्र में रखकर प्रदर्शनी और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मेले एवं प्रदर्शनी में चयनित पंच गौरव की विशेष जानकारी प्रदर्शित की गई। संबंधित पंच गौरव विभागों की ओर से स्टाल्स लगाकर पंच गौरव के बारे में समग्र जानकारी प्रदान की जाएगी। आयोजन के दौरान स्थानीय कारीगरों, स्थानीय स्वयं सहायता समूह, महिला समूहों और किसानों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की व्यवस्था रही।
बच्चों, युवाओं, महिलाओं सभी ने जाने अपने गौरव
ब्लॉक स्तरीय मेले व प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं, युवा तथा आमजन पहुंचे। उन्होंने वहां सजी स्टाल्स पर पहुंच कर जिले के पंच गौरव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनका महत्व भी समझा। मेले और प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जिले के पंच गौरव के प्रति जागरूक कर उनके संवर्धन और संरक्षण की दिशा में वातावरण निर्माण है।
बच्चों की कला को भी मिला मंच
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में गठित पंच गौरव लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में गत दिनों स्लोगन, क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं की ओर से तैयार किए गए चित्रों का ब्लॉक स्तरीय मेले में प्रदर्शन भी किया गया।
अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं
ज़िला कलक्टर मेहता ने ब्लॉक स्तरीय मेले के लिए पंचायत समिति वार अधिकारियों को मोनिटरिंग के निर्देश दिए। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने बड़गांव, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने झाडोल, ADM प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने गिर्वा, ADM सिटी जितेंद्र ओझा ने मावली, उपनिदेशक स्थानीय निकाय विनोदकुमार ने खेरवाड़ा, उपमहानिरीक्षक मुद्रांक रागिनी डामोर ने ऋषभदेव, SEO वीरमाराम ने सायरा, भूमि अवाप्ति अधिकारी शैलेष खैरवा ने नयागांव, उपायुक्त TAD निरमा विश्नोई ने वल्लभनगर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने भीण्डर, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने फलासिया, उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने गोगुन्दा, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक ख्यालीलाल खटीक ने कोटड़ा तथा जिला आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद ने कुराबड़ पंचायत समिति में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।