गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में फार्मेकोविजिलेंस सप्ताह-2024 का आयोजन

दवाओ के दुष्प्रभाव व उनकी रोकथाम के लिए रिपोर्टिंग जरुरी

 | 
Geetanjali insittitute of pharmacy

गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में 17 से 25 सितंबर तक राष्ट्रीय फार्मेकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न माध्यमों द्वारा दवाओ के दुष्प्रभाव व उनकी रोकथाम के लिए रिपोर्टिंग जरुरी है विषय पर जानकारी दी गयी। 

राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर गीतांजलि यूनिवर्सिटी कैंपस में फार्मासिस्ट रैली का आयोजित किया। इसमें प्रमुख अतिथि गीतांजलि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मयूर रावल उपस्थित रहे। 

उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट का रिसर्च क्षेत्र मैं बहुत महत्व है और विभिन्न हेल्थ केयर विभागों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्था के प्रधानाध्यापक, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारियां व दवाइयां के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता फैलाना हम फार्मासिस्ट का कर्तव्य है। कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण के दौरान सभी विजेता छात्रों को मोमेंटो और मेडल देकर उनका सम्मानित किया गया।

गीतांजलि यूनिवर्सिटी उदयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल व वाईस चांसलर प्रोफेसर एस. के. लुहाड़िया ने कार्यक्रम में उपस्थित फार्मासिस्ट अध्यापको व् विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व आयोजन की महत्ता को सराहा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News