उदयपुर में 30 मई से ‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’, पहली बार महिलाओं की क्रिकेट एंट्री

 | 

उदयपुर 29 मई 2026। दाऊदी बोहरा जमात उदयपुर की ओर से कल 30 मई 2026 से 6 जून 2026 तक खेल सप्ताह 'पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026' (Pitch Pace & Plate Fest 2026) का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमे फ़ायरलेस कुकिंग, बच्चो के लिए रेस और युवाओ के लिए क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस फेस्ट की ख़ास बात यह है की पहली बार महिलाओ के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिताए आयोजित होगी। 

पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के संयोजक ने बताया कि खेल सप्ताह का शुभारंभ 30 मई को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। वहीँ दूसरे दिन 1 जून 2026 को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में बच्चो के लिए 50 मीटर और 100 मीटर की रिले रेस, लेमन रेस और जलेबी रेस का आयोजन होगा। 

पहली बार महिलाओ के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता 

पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के तहत 4 जून से 6 तक पहली बार महिलाओ के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे 28 खिलाडी प्रतिभागी होंगी। महिलाओ की कुल 4 टीमें स्टार वॉरियर्स (Star Warriors), मेवाड़ स्क्वाड्स (Mewar Squades), नफ्फु रॉकर्स (Naffu Rockers) और रेज़िन रॉयल्स (Rezeen Royals) बनाई गई है। प्रत्येक टीम में 7 खिलाडी होंगे, और 5 ओवर का मैच होगा। महिला क्रिकेट राउंड रोबिन आधार पर होगा। 

पुरुषो की 10 क्रिकेट टीमें होंगी मैदान में 

पुरुषो के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत की 10 टीमें अत्तारी सोलर वारियर्स (Attari Solar Warriors), अत्तारी टाइगर्स (Attari Tigers), इटरनिया हस्लटर्स (Eternia Hustlers), क्वालिटी हैमर हेड्स (Quality Hammer Heads), सार टी अटैकर्स (Saar T Attackers), सफायर स्ट्राइकर्स (Sapphire Strikers), टीम ए के टेक्सटाइल्स (Team A.K. Textiles), माय चॉइस ब्लास्टर्स (My Choice Blasters), टीम हिंदुस्तान (Team Hindustan) एवं टीजीएफ टाइटंस (TGF Titans) मैदान में होंगी।  

संयोजक ने बताया की महिला एवं पुरुष दोनों प्रतियोगिताएं 4 से 6 जून तक किंगडम ऑफ़ स्पोर्ट्स अकेडमी में आयोजित होगी।  जहाँ महिला वर्ग के मैच राउंड रोबिन आधार पर होंगे वहीँ पुरुषो के मैच ग्रुप स्टेज के आधार पर होंगे। पुरुषो का प्रत्येक मैच 6 ओवर का होगा।  

खिलाड़ियों के चयन के लिए किया गया ऑक्शन 

उक्त प्रतियोगिता के लिए पहली बार महिलाओ और पुरुषो दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के द्वारा आयोजन विगत 7 मई को खारोल कॉलोनी स्थित हॉल में आयोजित किया गया जिसमे 70 खिलाड़ियों का चयन 10 पुरुष टीमों के लिए किया गया। जबकि 28 महिला खिलाडियों का चयन 4 टीम के लिए किया गया। ऑक्शन के अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के सचिव, अध्यक्ष और काबीना के मेंबर उपस्थित रहे।       

  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News