‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ सम्पन्न, Rezeen Royals और Eternia Hustlers बने चैंपियन
Udaipur Times, Sports Update: 7 जून 2026। दाऊदी बोहरा जमात उदयपुर का 30 मई 2026 से 6 जून 2026 तक खेल सप्ताह 'पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026' (Pitch Pace & Plate Fest 2026) का आयोजन क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्पन्न हुआ। किंगडम ऑफ़ स्पोर्ट्स अकेडमी में जहाँ पुरुषो की क्रिकेट में युवाओ का उत्साह चरम पर रहा वहीँ पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।

पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के फ़ाइनल नतीजों में जहाँ महिलाओ की रेज़िन रॉयल्स (Rezeen Royals) ने कांटे के टक्कर वाले मैच में स्टार वारियर्स (Star Warriors) पर आखिरी दो 1 गेंद शेष रहते ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया वहीँ पुरुषो की इटरनिया हस्लटर्स (Eternia Hustlers) ने सफायर स्ट्राइकर्स (Sapphire Strikers) को शिकस्त देकर ख़िताब जीता।

पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 के समापन अवसर पर बेस्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया जिसमे पुरुषो की क्रिकेट प्रतियोगिता में हुसैन अत्तारी प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे वहीँ महिलाओ की क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहीन नाथ प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुनी गई। बेस्ट बैट्समन पुरुषो में अली अब्बास ब्यावर वाला और महिलाओ में आबिदा राज रही। बेस्ट बॉलर पुरुषो में शीराज़ हुसैन भट्टा वाला और महिलाओ में सदफ मदार वाला रही। मोस्ट इकॉनमी बॉलर पुरुषो में शीराज़ हुसैन भट्टा वाला और महिलाओ में शाहीन नाथ रही। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात की पूरी काबीना उपस्थित रही।

पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026 की शुरुआत 30 मई को फ़ायरलेस कुकिंग के साथ शुरू हुई थी वहीँ 1 जून को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में बच्चो के लिए 50 मीटर और 100 मीटर की रिले रेस, लेमन रेस और जलेबी रेस का आयोजन की गई। युवाओ और महिलाओ की क्रिकेट प्रतियोगिताए 4 से 6 जून को आयोजित की गई।

महिलाओ की 4 टीम मैदान थी
पहली बार महिलाओ के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिलाओ की कुल 4 टीमें स्टार वॉरियर्स (Star Warriors), मेवाड़ स्क्वाड्स (Mewar Squades), नफ्फु रॉकर्स (Naffu Rockers) और रेज़िन रॉयल्स (Rezeen Royals) के मुकाबले हुए। प्रत्येक टीम में 7 खिलाडी थे और 5 ओवर का मैच राउंड रोबिन आधार पर हुआ।

पुरुषो की 10 क्रिकेट टीमें थी मैदान में
पुरुषो के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत की 10 टीमें अत्तारी सोलर वारियर्स (Attari Solar Warriors), अत्तारी टाइगर्स (Attari Tigers), इटरनिया हस्लटर्स (Eternia Hustlers), क्वालिटी हैमर हेड्स (Quality Hammer Heads), सार टी अटैकर्स (Saar T Attackers), सफायर स्ट्राइकर्स (Sapphire Strikers), टीम ए के टेक्सटाइल्स (Team A.K. Textiles), माय चॉइस ब्लास्टर्स (My Choice Blasters), टीम हिंदुस्तान (Team Hindustan) एवं टीजीएफ टाइटंस (TGF Titans) मैदान में थी। वहीँ पुरुषो के मैच ग्रुप स्टेज के आधार पर हुए।

खिलाड़ियों के चयन के लिए किया गया था ऑक्शन
उक्त प्रतियोगिता के लिए पहली बार महिलाओ और पुरुषो दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के द्वारा आयोजन विगत 7 मई को खारोल कॉलोनी स्थित हॉल में आयोजित किया गया जिसमे 70 खिलाड़ियों का चयन 10 पुरुष टीमों के लिए किया गया। जबकि 28 महिला खिलाडियों का चयन 4 टीम के लिए किया गया।



