फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता से हुआ ‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ का शानदार आगाज़
Udaipur Times, Dawoodi Bohra Event: 31 मई 2026। दाऊदी बोहरा जमात, उदयपुर द्वारा 30 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित खेल सप्ताह ‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ का शुभारंभ फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। Pitch, Pace & Plate Fest 2026

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया। प्रथम वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जबकि दूसरे वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में कुल 30 प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। Pitch, Pace & Plate Fest 2026

प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता के निर्णायक सिब्तैन नासिर, नसरीन आरवी एवं परवीन राज ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और हाइजीन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
- विजेता: ताहिरा शाह एवं अलीना रस्सावाला
- उपविजेता: शहनाज़ पच्चीसा एवं आबिदा मदार
18 वर्ष से कम आयु वर्ग
- विजेता: आफरीन हुसैन एवं फातिमा मदार
- उपविजेता: अस्फा बैगवाला एवं साइमा बैगवाला
-

सभी 30 प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार हजानी ज़ुबैदा बानू गुलाम हुसैन कत्थावाला की ओर से प्रदान किए जाएंगे। Pitch, Pace & Plate Fest 2026

आयोजन के पहले दिन दाऊदी बोहरा जमात के कैबिनेट सदस्यों, आयोजकों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बच्चों के लिए रेस प्रतियोगिताएं 1 जून को
फेस्ट के दूसरे दिन 1 जून 2026 को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में बच्चों के लिए 50 मीटर एवं 100 मीटर रिले रेस, लेमन रेस तथा जलेबी रेस का आयोजन किया जाएगा। Pitch, Pace & Plate Fest 2026
क्रिकेट प्रतियोगिताएं 4 से 6 जून तक
फेस्ट के अंतर्गत 4 से 6 जून तक क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विशेष बात यह है कि पहली बार महिलाओं के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। Pitch, Pace & Plate Fest 2026

