‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ में ट्रैक पर दिखाया हुनर
Udaipur Times, Dawoodi Bohra Event: 3 जून 2026। दाऊदी बोहरा जमात, उदयपुर द्वारा 30 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित खेल सप्ताह ‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ के तहत बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में बच्चों के लिए 50 मीटर एवं 100 मीटर रिले रेस, लेमन रेस, जलेबी रेस और थ्री लेग रेस का आयोजन किया गया। Pitch, Pace & Plate Fest 2026
विभिन्न रेस के परिणाम इस प्रकार रहे
- 3 वर्ष की आयु वर्ग की 50 मीटर रेस में हातिम अली मगर पहले जबकि ज़ाहरा अमर दूसरे स्थान पर रही।
- 4 से 6 वर्ष की आयु वर्ग की 50 मीटर रेस में शायान अली पच्चीसा पहले जबकि ज़ीशान कांकरोली दुसरे स्थान पर रहे।
- 7 से 9 वर्ष की आयु वर्ग की 50 मीटर रेस में रेहाब टीडीवाला पहले जबकि अज़ीम ताज दुसरे स्थान पर रहे।
- 4 से 6 वर्ष की आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में ज़ीशान कांकरोली पहले जबकि शायान अली पच्चीसा दुसरे स्थान पर रहे।
- 7 से 9 वर्ष की आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में रेहाब टीडीवाला पहले जबकि सायमा बैग वाला दुसरे स्थान पर रहे।
-

- रिले रेस में अली हैदर रंगवाला, ज़ैनब जयपुरी, आयात खाखड़ और रेहाब टीडीवाला की टीम पहले स्थान पर जबकि शायान पच्चीसा, यासिरा ज़रीवाला, अलीना मगर और रेहान अब्बास मंडीवाला की टीम दुसरे स्थान पर रही।
- लेमन रेस में 4 से 6 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में अली हैदर रंगवाला पहले जबकि सेहर अहमद सिराज दुसरे स्थान पर रहे।
- लेमन रेस में 7 से 9 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में नुसरत मशरकी पहले जबकि सायमा बैग वाला दुसरे स्थान पर रही।
- लेमन रेस में 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में आहिल जयपुरी पहले जबकि हीना कसमनाथ दुसरे स्थान पर रही।
- लेमन रेस में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की रेस में आरिफा रंगवाला पहले जबकि सोफिया जयपुरी दुसरे स्थान पर रही।
-

- जलेबी रेस में 4 से 6 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में ज़ीशान कांकरोली पहले जबकि अलीना डीएम दुसरे स्थान पर रहे।
- जलेबी रेस में 7 से 9 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में हसन अब्बास सनवाड़ी पहले जबकि राबिया टीडीवाला दुसरे स्थान पर रहे।
- जलेबी रेस में 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में अली अब्बास सनवाड़ी पहले जबकि फलक नाथ फ़तेह दुसरे स्थान पर रहे।
- जलेबी रेस में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की रेस में सोफिया जयपुरी पहले जबकि फातिमा अहमद सिराज दुसरे स्थान पर रही।
- थ्री लेग 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की रेस में मेहनाज़ आलम और अफशां मंडीवाला की टीम पहले जबकि अहद अली पटवा और आहिल अब्बास जयपुरी की टीम दुसरे स्थान पर रही।
- थ्री लेग 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की रेस में सोफिया जयपुरी और फातिमा अहमद सिराज की टीम पहले जबकि आरिफा रंगवाला और हीना हीतावाला की टीम दुसरे स्थान पर रही।
6 वर्ष तक के सभी प्रतिभागियो को हजानी ज़ेहरा अब्बास अली भालम वाला और 7 से 9 साल के सभी प्रतिभागियो को हाजी इस्माइल अली दुर्गा की तरफ से पुरुस्कार दिए गए।
क्रिकेट प्रतियोगिताएं 4 से 6 जून तक
फेस्ट के अंतर्गत 4 से 6 जून तक क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विशेष बात यह है कि पहली बार महिलाओं के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिताएं शाम के समय किंगडम ऑफ़ स्पोर्ट्स अकेडमी में शुरू होगी।
आपको बता दे इससे पूर्व खेल सप्ताह का शुभारंभ 30 मई को फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ था । जबकि समापन 6 जून को क्रिकेट प्रतियोगिताओ के साथ सम्पन्न होगा।
