शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘पार्क’ नाटक का मंचन

नाटक ने दर्शकों को किया रोमांचित

 | 
shilpgram

उदयपुर, 8 जनवरी। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘पार्क’ नाटक का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत ‘पार्क’ नाटक का मंचन हुआ।

shilpgram

नाटक के कथानक में एक विशेष जगह पर बैठने को लेकर पत्रों में संघर्ष शुरू होता है, जो बढ़ते हुए विश्व समस्याओं को छू कर आता है साथ ही इंसान के मन के भीतर के संघर्ष को बड़ी सहजता के साथ दर्शकों तक पहुंचा कर उन्हे सोचने पर मजबूर कर देता है। इस नाटक के लेखक मानव कौल एवं निर्देशक प्रवीण कुमार अरोड़ा है। इस नाटक ने दर्शकों को रोमांचित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News