दीपावली मेले में आज देश भर के प्रसिद्ध कवि बिखेरेंगे अपने व्यंग


दीपावली मेले में आज देश भर के प्रसिद्ध कवि बिखेरेंगे अपने व्यंग

आराधना की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ अतुल शिवांगी ने जमाई मेले की रंगत 
 

 
diwali

उदयपुर । दीपावली मेला 2022 में गुरुवार को आयोजित डांस नाइट एवं सुरमई संगीत नाइट में शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। दीपावली मेले की यह रात सभी दर्शकों के लिए यादगार रहेगी। नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि गुरुवार की रात को प्रसिद्ध डांसर आराधना ने मंच संभाला, आराधना ने मंच पर आते ही दर्शकों की हूटिंग का जवाब जैकलीन - बादशाह के गाने मैं पानी पानी हो गई के गाने पर अपनी धमाकेदार डांस एंट्री से दिया।
 

आराधना शर्मा ने मंच पर आते ही अपने डांस की प्रस्तुियों से दर्शकों को भी डांस करने पर मजबुर कर दिया। शर्मा ने सजन ये चूड़ी कंगना तेरे लिए लाई हूं, में तो आई हूं यूपी बिहार लूटने आदि गानों पर दर्शकों को मंत्रमुग्द करते हुए साथ में डांस करने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति से आराधना ने दीपावली मेले की शाम को और अधिक रंगीन बना दिया। मंच पर आराधना के साथ पूरे ग्रुप ने एक साथ दी गई कई उम्दा प्रस्तुतियो से सभी को आत्म विभोर कर दिया।
 

समिति अध्यक्ष बोल्या ने बताया कि आराधना द्वारा प्रस्तुत डांस पर खासकर युवाओं ने कार्यक्रम के अंतिम समय तक मस्ती में झूम कर, नाच कर मनोरंजन किया। इस डांस व गानों की प्रस्तुतियो का रोमांच लेकर दीपावली मेले में आने वाले दर्शक कभी न भूलने वाली यादे लेकर गए। कार्यक्रम के अंतिम समय में आराधना ने कोका कोका और पीछे पीछे आजा मेरी मेरी चाल गानों पर जब डांस शुरू किया तो सभी दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे।
 

नगर निगम दीपावली मेला समिति संयोजक चंद्रकला बोल्या ने बताया कि गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ वॉइस ऑफ यूपी एवं वॉइस ऑफ दिल्ली के विजेता रहे अतुल पंडित ने मंच पर मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंग नाथ के गाने मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी गाकर दिया। अतुल पंडित ने सुनो गौर से दुनिया वालो, बम लहरी, आदि गाने गाकर उपस्थित दर्शकों के जहन में देशभक्ति का ज्वार भर दिया। तुमसे मिलके दिल का है जो हाल क्या करें, तेरी दीवानी, दमा दम मस्त कलंदर आदि नगमा से श्रोताओं को खूब रिझाया। गुरुवार की शाम से देर रात तक सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में अतुल के साथ साथ वॉइस ऑफ दिल्ली 2015 की विनर शिवांगी शर्मा ने भी खूब वाहवाही लूटी। मंच पर आते ही शिवांगी ने सारा जमाना हसीनों का दीवाना गाकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। सत्यम शिवम् सुंदरम, परदा है परदा सहित एक के बाद एक उम्दा प्रस्तुति से दर्शक अवाक रह गए, शिवांगी ने पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, ए रामा आदि गानों पर खूब वाहवाही लूटी। अतुल और शिवानी की युगलबंदी ने दर्शकों को प्रारंभ से ही झूमने गाने और नाचने पर मजबूर किया। एंकर मन ने पूरे कार्यक्रम को एकसूत्र में पिरोने में अग्रणी भूमिका निभाई।
 

नगर निगम मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि गुरुवार को दीपावली मेले का शुभारंभ महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, समाजसेवी प्रदीप कुमावत, डॉक्टर आर एल सुमन, डॉक्टर शंकर बामणिया, मिथिला शरण शास्त्री, कांतिलाल जैन, आर के चतुर, डॉक्टर काजी, तख्त सिंह शक्तावत , प्रवीण खंडेलवाल, गणेश डागलिया, संजय भंडारी, प्रताप राय चूग, विष्णु प्रजापत, भंवर सिंह पवार, रोशन सालवी, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, मोहन लाल श्रीमाली, यशवंत पालीवाल, दीपक बोल्या, संजय भंडारी, अमृत मेनारिया, करण सिंह शक्तावत, फतेह सिंह राठौड़, अजय सिंह कुशवाहा, गजेंद्र भंडारी आदि ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
आज कवि बिखेरेंगे शब्दो के बाण।

 

नगर निगम दीपावली मेले में शुक्रवार की शाम को देश के प्रसिद्ध कवि अपने चित परिचित अंदाज में उम्दा प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा (नई दिल्ली), श्री विनीत चौहान (अलवर), तेज नारायण बैचैन (मुरैना),  सुश्री कविता तिवारी (लखनऊ), दिनेश देसी घी (शाजापुर), शम्भु शिखर (बिहार), मारूति नंदन (जयपुर), अजातशत्रु (उदयपुर) सूत्रधार कविता पाठ करेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal