राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

18 जनवरी को समीक्षा बैठक

 | 
Repubilc day

उदयपुर 17 जनवरी 2025 । प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उदयपुर के चयन के बाद से तैयारियां तीव्र गति से चल रही हैं। गांधी ग्राउंड में होने वाले इस भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिसकर्मी परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। वहीं, स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में व्यस्त हैं।

republic day 2025

जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और प्रदेश प्रशासन भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। प्रतिदिन नए दिशा-निर्देश और रूपरेखा तैयार की जा रही हैं।

republic day 2025

18 जनवरी को समीक्षा बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक 18 जनवरी को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार, उदयपुर में आयोजित होगी। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News