महेश नवमी पर भगवान महेश संग शोभायात्रा में निकला माहेश्वरी समाज


महेश नवमी पर भगवान महेश संग शोभायात्रा में निकला माहेश्वरी समाज

धर्म पताका थामे अश्वारूढ़ बेटियाँ दे रही थी समानता का संदेश

 
mahesh navami

उदयपुर। महेश नवमी के अवसर पर नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की और से भव्य शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, महारुद्राभिषेक, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

संगठन के अध्यक्ष आशीष अजमेरा ने बताया की तीज का चौक स्थित सेवा सदन से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा और झाँकिया निकाली गई। शोभायात्रा देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कालाजी गौराजी से होकर गुलाब बाग रोड स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला पहुंची। 

mahaesh navmi julus

शोभायात्रा संयोजक महीप अजमेरा और विपुल चेचाणी ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे गज की सवारी, उसके ठीक पीछे युवतियां अश्वारूढ़ होकर केसरिया साफा पहने हाथ मे धर्म पताका लिए शामिल हुई। जिसके बाद केसरिया साड़ी ओर साफे में समाज की महिलाएं शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ा रही थी। इसके साथ ही समाज के युवा और वरिष्ठ जन श्वेत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रजत मंदिर में विराजित भगवान महेश की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। 

mahesh navmi

महाआरती संयोजक प्रतीक देवपुरा और हर्ष तोषनीवाल ने बताया कि शोभायात्रा के हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला पहुंचने के बाद सम्पूर्ण समाजजनों ने भगवान महेश की महाआरती की , जिसके बाद महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसका समाज के हजारों लोगों ने लाभ लिया।

झांकियों में नजर आये शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण 

शोभायात्रा मे समाजजन जहा भगवान महेश के भजनों पर नाचते और झूमते रहे वही समाज के किशोर एवं युवाओं द्वारा हिन्दु देवी देवताओं पर बनाई गई भव्य झाँकिया आकर्षण का केन्द्र रही। खास तौर से शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भोलेनाथ व अन्य झांकिया शामिल रही।

mahesh navmi

सुबह हुआ महाशिवाभिषेक, 97 यूनिट रक्तदान

संगठन के सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी पंचायत भवन एवं श्री जानकीराय मंदिर धानमंडी में अभिषेककर्ता सुरेश सोमानी और राधेश्याम तोषनीवाल द्वारा महाशिवभिषेक किया गया। सुबह 8 बजे जानकीराय मंदिर धानमंडी पर पुरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान महेश का महाशिवाभिेषेक किया गया। सुबह श्री कृष्ण कुमार काबरा स्मृति न्यास के सौजन्य से महेश सेवा संस्थान द्वारा श्री माहेश्वरी भवन श्रीनाथ मार्ग पर 27वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमे 97 युनिट रक्त संग्रहण हुआ।

mahesh navmi


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal