राजस्थान आदिवासी महासभा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

समारोह महासभा के भवन परिसर सेक्टर 14 में आयोजित हुआ
 | 
holi milan

उदयपुर 8 अप्रैल 2024 । कल सात अप्रैल को राजस्थान आदिवासी महासभा उदयपुर द्वारा हर वर्ष की भाँति होली स्नेह मिलन समारोह महासभा के भवन परिसर सेक्टर 14 में आयोजित हुआ। समारोह में सर्वप्रथम समाज के सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय हुआ।  

महासभा के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों का स्वागत किया तथा महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा थे, विशिष्ट अतिथि जयसमन्द प्रधान गंगाराम मीणा थे। अतिथियों में शंकरलाल तावड़, एडवोकेट सतीश मीणा, एडवोकेट दिनेश मीणा थे।

स्नेह मिलन समारोह में सभी पुरुषों एवं महिलाओं ने ढोल एवं कुंडी की थाप पर पारंपरिक ग़ैर कर भरपूर आनंद लिया। उसके बाद नन्ही बालिकाओं ने होली के विभिन्न गानो पर सोलो एवं ग्रुप डांस करके सभी का मन मोह लिया ।

कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी डॉ महेंद्र परमार, नारायण लाल डामोर, चंपालाल खराडी, भीमसिंह मीणा, लोकेश अहारी, शोभित पाण्डोर, भीमराज मीणा, संदीप डामोर, बनवारीलाल बूमबरिया, उँकारलाल ख़ैर एवं महासभा की महिला संयोजक श्रीमती फुलवंती डामोर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मौजुदगी के लिए महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश हीरात ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के महासचिव सी एल परमार, सचिव डॉ दिनेश ख़राडी एवं सुश्री तनिष्का द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News