उदयपुर में फिर सजेगा Rajasthan Travel Trade Fair 2027, 1500+ ट्रेवल एजेंट्स होंगे शामिल

 | 
Rajasthan Travel Trade Fair 2027

Udaipur Times, Rajasthan Travel Trade Fair: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देशभर में मशहूर झीलों की नगरी में एक बार फिर राजस्थान ट्रेवल ट्रेड फेयर (Rajasthan Travel Trade Fair) आगामी 9, 10 और 11 जनवरी 2027 में आयोजित होगा। 

उदयपुर में दूसरी बार आयोजित होने वाले Rajasthan Travel Trade Fair में 250 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।  देशभर से 1500 से अधिक ट्रेवल एजेंट्स हिस्सा लेंगे। पिछले साल आयोजित फेयर के रिस्पांस को देखते हुए इस बार आयोजित होने वाले फेयर की अवधि दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है। 

यूनाइटेड होटेलियर्स ऑफ़ उदयपुर के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन शोभागपुरा स्थित ओकेज़न गार्डन में किया जाएगा। आयोजन में सहयोग हेतु पर्यटन विभाग को भी प्रस्ताव भेजा गया है।  विभाग की ओर से इवेंट की मार्केटिंग होने पर पर्यटन उद्योग को फायदा मिलेगा।   

Source: Media Reports

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News