तीज महोत्सव की धूम कुवैत मे भी, राजस्थानी प्रवासी महिलाओ ने उत्साह से लिया भाग

 | 
TEEJ Mahotsav Kuwait

 

Udaipur Times, Teej Mahotsav: कुवैत मे राजस्थान दर्पण एसोसिएशन (RDA) एवं राजस्थान फाउंडेशन (RF) कुवैत चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान तीज महोत्सवका आयोजन राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में कुवैत में रह रही प्रवासी राजस्थानी महिलाओं एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Teej Mahotsav in Kuwait

कुवैत में वागड़, मेवाड़ सहित राजस्थान के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी कामगार, व्यवसायी, पेशेवर एवं उनके परिवार निवास करते हैं। प्रवासी समुदाय, विशेषकर नई पीढ़ी को राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ेने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। Teej Mahotsav in Kuwait

कार्यक्रम की शुरुआत RDA की संयुक्त सचिव लक्ष्मी कच्छवाहा (कोटा) ने पारंपरिक अभिवादन खम्मा घणी साएवं राम-रामके साथ की। RDA एवं राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर के अध्यक्ष डाया लाल कुम्हार (डूंगरपुर) ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रवासी राजस्थानियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। Teej Mahotsav in Kuwait

समारोह के मुख्य प्रायोजक Smart Care Group के चेयरमैन जय प्रकाश पटेल (बिछीवाड़ा, डूंगरपुर) रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विशेष उपहार भेंट किए। इस अवसर पर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का पारंपरिक राजस्थानी उपरना पहनाकर सम्मान भी किया गया। Teej Mahotsav in Kuwait

आयोजन को सफल बनाने में सचिव सतीश पांचाल (डूंगरपुर), संयुक्त सचिव सोमेंद्र सिंह (भरतपुर) एवं महिला विंग की चंदा शर्मा सहित संस्था के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम स्थल एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में आकांक्षा चांडक एवं नितेश चांडक (पोकरण, जैसलमेर), सालमिया-कुवैत का विशेष सहयोग रहा। Teej Mahotsav in Kuwait

समापन अवसर पर सतीश पांचाल ने प्रायोजकों, अतिथियों, महिला सदस्यों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज एवं पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के साथ हुआ। Teej Mahotsav in Kuwait

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News