गीतांजली मेडिकल कॉलेज में RAMAS 2025-लेप्रोस्कॉपिक व रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन
उदयपुर 3 अक्टूबर 2025। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 4 व 5 अक्टूबर को RAMAS-2025 का सत्रहवाँ वार्षिक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश से 400 से अधिक प्रसिद्ध लेप्रोस्कॉपिक एवं रोबोटिक सर्जन भाग लेंगे।
सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल एवं सचिव डॉ. मोहित कुमार बडगुर्जर ने बताया कि RAMAS-2025 शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में दूरबीन विधि (लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी) से संबंधित अत्याधुनिक शल्य प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है।
दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रकार की लेप्रोस्कॉपिक एवं रोबोटिक शल्य क्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा एवं उन पर गहन चर्चा होगी।
यह सम्मेलन संभाग के शल्य चिकित्सकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि इससे उन्हें नवीनतम उपचार विधियों की जानकारी प्राप्त होगी और मरीजों को विश्व-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
