बड़गांव में विशाल रामलीला 28 दिसंबर से

धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी द्वारा आयोजित 

 | 
badgaon

उदयपुर 27 दिसंबर 2024। भारत का प्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी द्वारा 28 दिसंबर से 6 जनवरी सन 2025 तक का विशाल रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। 

समय रात्रि 7:30 बजे से 10:30 बजे तक स्थान श्री खेड़ा माता मंदिर प्रांगण बड़गांव में प्रथम दिन दशरथ पुत्र प्राप्ति यज्ञ श्री राम जन्म की होगी रामलीला पूजेंगे प्रभु श्री राम के जयकारे रामायण मंडल के द्वारा 5100 हनुमान चालीसा वितरण का भी विशाल आयोजन किया जाएगा सभी को जिसका उद्देश्य है कि सनातन धर्म का प्रचार।  

धर्म प्रचारक मंडल के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि बड़गांव में 30 साल बाद इतना विशाल रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। रामलीला केवल मनोरंजन ही नहीं हमारी संस्कृति है ऐसे आयोजनों से धर्म का प्रचार और बच्चों में संस्कार स्थापित होते हैं। आज टीवी मोबाइल के चलते अपनी संस्कृति और संस्कारों का पतन हो रहा है रामलीला में छोटे बच्चे रामलीला देखने आते हैं जिससे बच्चों में भी बहुत कुछ सीख पाते हैं।  

उन्होंने बताया कि आज ऐसे आयोजन बहुत कम नगर में किए जाते हैं उदयपुर में काफी उत्साह रामलीला को लेकर देखा जा रहा है। साधु संत और नगर के गणमान्य व्यक्तियों के बीच भगवान राम की विशाल रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा रामलीला की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।  रामलीला में काशी के प्रसिद्ध 25 कलाकार अभिनय करेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News