ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के पंजीयन प्रारम्भ

भारतीय लोक कला मण्डल में 15 मई से शुरू होगा शिविर 
 
 | 

उदयपुर 5 मई 2026 म। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के पंजीयन प्रारम्भ हो गए। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 मई 2026 से प्रारम्भ हो रहा है जिसमें 08 वर्ष से अधिक के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागीयों को  एक माह तक विभिन्न प्रस्तुति परक लोक कलाओं यथा लोक नृत्य, लोक गीत, लोक वादन एवं दस्ताना पुतली निमार्ण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा रंगमंच पर प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

संस्था निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा लोक कलाओं के प्रोत्साहन, प्रचार- प्रसार एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से वर्षभर विभिन्न कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाता है जो इस वर्ष दिनांक 15 मई 2026 से प्रारम्भ होगा। इस हेतु बड़ी संख्या में प्रतिभागी पंजीयन के लिए आ रहे है।

उन्होंने बताया उक्त प्रशिक्षण शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक रहेगा। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में आकर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि दिनांक 14 मई 2026 है।

वहीं भारतीय लोक कला मण्डल में दिनांक 06 मई 2026 से संस्था में नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से स्नातक वरिष्ट नाट्य निर्देशक द्वारा प्रतिभागियों को नाट्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाट्य प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सायं 06 बजे से है।  14 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी दिनांक 06 मई 2026 को शाम 5ः30 बजे तक कार्यालय में आकर अपना पंजीयन करा सकते है।  

#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurEvents #SummerCampUdaipur #LokKalaMandal #FolkArtIndia #RajasthanCulture #UdaipurKids #TheatreWorkshop #CulturalTraining #UdaipurUpdates #RajasthanTourism #ArtAndCulture #IndianFolkArt #UdaipurLife
   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal